Hindi News

नवरात्रि से पहले सीएम का तोहफा, न्यूनतम वेतन में की वृद्धि, इन्हें मिलेगा लाभ, इस दिन खाते में आएगी 21917 रुपए तक राशि

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
सीएम आतिशी ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने का ऐलान किया है। नई दरें अक्टूबर से लागू होंगी,ऐसे में नवबंर से खाते में राशि बढ़कर आएगी।
नवरात्रि से पहले सीएम का तोहफा, न्यूनतम वेतन में की वृद्धि, इन्हें मिलेगा लाभ, इस दिन खाते में आएगी 21917 रुपए तक राशि

Delhi Minimum Wage Hike : दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने दिवाली से पहले श्रमिकों और कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य की आतिशी सरकार ने पदभार ग्रहण के बाद मजदूरों की न्यूतम मजदूरी बढ़ाने का ऐलान किया है।अकुशल मजदूर को 18 हजार, अर्धकुशल श्रमिक को 19 हजार और कुशल को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

दिल्ली सरकार ने अकुशल मजदूर के लिए न्यूनतम मजदूरी 18,066 रुपया प्रति महीना कर दिया है, अबतक इन्हें17,494 रुपए मिलते थे। वही अर्धकुशल श्रमिक को अब 19,929 रुपये प्रति महीने मिलेंगे,अभी तक ₹19,279 इसकी सीमा थी। इसके अलावा कुशल श्रमिकों के न्यूनतम मजदूरी को 21,215 से बढ़ाकर 21,917 रुपये कर दी गई है।
बता दे कि अकुशल श्रमिकों के लिए राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन लगभग 178 रुपये प्रतिदिन या 5,340 रुपये प्रति माह है।

नई दरें अक्टूबर से लागू, खाते में आएंगे 21000 से ज्यादा रु

  • सीएम आतिशी ने बताया कि दिल्ली सरकार ने एक बार फिर न्यूनतम वेतन को बढ़ाने का फैसला लिया है।1 अक्टूबर 2024 से लागू नई दरों के साथ अब अकुशल श्रमिक का न्यूनतम वेतन ₹18,066, अर्धकुशल श्रमिक का ₹19,929 व कुशल श्रमिकों न्यूनतम वेतन बढ़कर ₹21,917 हो गया है।
  • एक ओर भाजपा शासित राज्य हैं जहाँ न्यूनतम वेतन दिल्ली की तुलना में आधा है। तो दूसरी तरफ़अरविंद केजरीवाल जी की दिल्ली है जहाँ सरकार आम आदमी को सम्मानजनक जीवन देने के लिए हर जरूरी कदम उठाती है। पूरे देश में सबसे ज़्यादा ‘मिनिमम वेज’ दिल्ली में हैं।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !