देशभर के 12 राज्यों में SIR की प्रक्रिया जारी है तो दूसरी ओर नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा हरियाणा (Haryana) में वोट चोरी का आरोप लगाया गया है। उनका कहना है कि हरियाणा में बीजेपी (BJP) ने वोट चोरी कर सरकार बनाई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कई सबूत भी दिखाए। अब दिल्ली (Delhi) के रामलीला मैदान में नवंबर के आखिरी सप्ताह में कांग्रेस पार्टी बड़ी रैली का आयोजन करने की तैयारी कर रही है।
बता दें कि कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन करेगी। इस रैली के बाद कांग्रेस पार्टी का एक डेलिगेशन राष्ट्रपति से मिलकर ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के दौरान सिग्नेचर कैंपेन में इकट्ठे किए गए लगभग पांच करोड़ हस्ताक्षर राष्ट्रपति को सौंपेंगा।
ये भी पढ़ें
क्या है कांग्रेस का ‘वोट चोरी’ का मुद्दा
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार चुनाव से पहले केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। बुधवार को राहुल गांधी ने स्क्रीन पर कुछ दस्तावेज दिखाकर हरियाणा में वोट चोरी का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने दावा किया है कि पिछले साल हरियाणा में हुए विधानसभा चुनावों में डाले गए हर आठ में से एक वोट फ़र्ज़ी था। राहुल गांधी ने दावा किया है कि पिछले साल हरियाणा में हुए विधानसभा चुनावों में डाले गए हर आठ में से एक वोट फ़र्ज़ी था।
कांग्रेस की रैली में दिग्गज नेता होंगे शामिल
वोट चोरी मुद्दे को लेकर लगातार कांग्रेस केंद्र की सरकार और मुख्य चुनाव आयोग को घेर रही है। अब कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली करने जा रही है। 8 नवंबर को राज्यों की राजधानियों में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी राज्य स्तर पर कांग्रेस मुख्यालयों में इसका समापन करेगी। कांग्रेस का मानना है कि हम इस मुद्दे को लेकर कोर्ट जाने की वजह जनता के बीच में जाएंगे।