कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, बीजेपी सरकार के मंत्री को लेकर दिया विवादित बयान

madhya pradesh congress

चंडीगढ़, डेस्क रिपोर्ट। हरियाणा के कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। विकास के मुद्दे को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोल रहे विधायक जी तुकबंदी के चक्कर में मंत्री जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर बैठे।

पीएम मोदी ने किया तो MP मे क्यों नही…कमलनाथ ने शिवराज से पूछा सवाल

राजनीति में भाषा की मर्यादा तार-तार होती जा रही हैं। आए दिन राजनेता एक दूसरे के लिए ऐसे बयान देते हैं जो किसी भी रूप में सार्वजनिक जीवन में उचित नहीं कहे जा सकते। ऐसा ही एक बयान कांग्रेस के हरियाणा फरीदाबाद से एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा का सामने आया है। उन्होंने प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज की तुलना गोबर से कर डाली है। दरअसल मंत्री जी पर उनका यह कटाक्ष फरीदाबाद गुरुग्राम मेट्रो रेल रूट को लेकर था जिसमे मेट्रो के रूट में प्याली चौक को नहीं दिखाया गया जो विधायक जी का क्षेत्र है। इस पर विधायक जी ने कहा कि ‘गृहमंत्री यदि हमारे यहां विकास करवाते हैं तो ही वह हमारे लिए गब्बर सिंह हैं अन्यथा भी हमारे लिए गोबर सिंह होंगे।’

इतना ही नहीं, अपने क्षेत्र में एक ट्यूबवेल को लेकर भी उन्होंने स्थानीय निकाय विभाग से पूछा कि 4 साल से जब यह ट्यूबवेल काम क्यों नहीं कर रहा तो स्थानीय मंत्री के यहां से जवाब आया कि यह खराब है। इस पर कांग्रेस विधायक ने कहा कि सरकार फिर ऑपरेटर को हर माह वेतन क्यों दे रही है। क्या इस तरह से क्षेत्र का विकास होगा। विधायक जी के इस बयान पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बीजेपी ने विधायक जी के इस बयान को निंदनीय बताते हुए उनसे इसे वापस लेने या माफी मांगने की मांग की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews