Ghaziabad big news: कहर बनकर बरसे पानी से टूटा बिजली का तार, पानी में पैर रखते ही 4 की मौत

Ghaziabad big news: कहर बनकर बरसे पानी से टूटा बिजली का तार, पानी में पैर रखते ही 4 की मौत

गाज़ियाबाद, डेस्क रिपोर्ट। गाज़ियाबाद में लगातार बारिश से एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के राकेश मार्ग स्थित तेन सिंह पैलेस के पीछे पानी में करंट उतरने के कारण 4 लोगों की जान चली गई। मृतकों में दो बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं 4 लोग घायल हैं। घायलों को तत्काल अस्पातल पहुंचाया गया।

ये भी देखें- Transfer: SP ने किया बड़ा फेरबदल, 180 पुलिसकर्मी इधर से उधर, देंखे पूरी लिस्ट

जानकारी के मुताबिक गाज़ियाबाद के राकेश मार्ग पर मदन स्वीटस् के पास एक दुकान में टीन का शेड लगा था जिसमें करंट आ गया वहीं बारिश के चलते करंट पानी में उतर गया। वहीं कुछ लोग जब घर से बाहर निकले तो पानी में पैर रखते ही करंट की चपेट में आ गए जिससे वो बेसुध होकर गिर गए। वहीं हासा देख आसपास के लोगों में अफरी-तफरी मच गई। लोगों ने बिजली विभाग को सूचित किया जिसपर तत्काल ही बिजली सप्लाई बंद करवाई गई। इस हागसे में 2 बच्चियों समेत 1 महिला और 1 पुरुष की मौत हो गई, वहीं अन्य 5 घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिये तत्कला सुदर्श अस्पताल ले जाया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भिजवाया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews