कोरोना वायरस को लेकर सरकार सख्त, एडवाइजरी जारी कर सावधानी बरतने की दी सलाह

कोरोना वायरस को लेकर सरकार सख्त, एडवाइजरी जारी कर सावधानी बरतने की दी सलाह

corona

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर सरकार चौकन्ना है। इस वायरस को लेकर के भारत सरकार ने एक नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि 15 जनवरी तक जिनका भी चीन आना-जाना हुआ है। उन पर निगरानी रखे जाने की जरूरत है. भारत ने चीनी नागरिकों और चीन में रहने वाले अन्य विदेशों लोगों के लिए ई-वीजा की सुविधा फिलहाल बंद कर दी है। विमान के क्रू मेंबर्स जो भारत और पूर्वी एशिया के बीच फेरे लगाते हैं, उन्हें एन95 मास्क लगाने की सलाह दी गई है।

क्या है कोरोना वायरस

चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस के लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम से लेकर गंभीर बीमारियों जैसे मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम –सीओवी और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम जैसे हैं।

क्या हैं लक्षण

बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई इसके आम लक्षण हैं। जब कोई शख्स इसकी गिरफ्त में आता है तो ये वायरस उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को खत्म कर देता है और धीरे धीरे शरीर के अंग भी काम करना बंद कर देते हैं।

इस बीमारी से कैसे बचें

यदि आपने हाल में चीन की यात्रा की है या ऐसे शख्स से मुलाकात की है जो चीन से लौटा हो तो बाकी लोगों से अलग रहें, खांसने और छींकने के दौरान मुंह ढक लें। अगर किसी को सर्दी या फ्लू के लक्ष्ण दिखाई दें तो उससे दूरी बनाए रखें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews