कोरोना अपडेट- भारत में मिला 15 गुना ज्यादा संक्रामक AP स्ट्रेन, 3-4 दिनों में कर रहा बीमार

मध्य प्रदेश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना के कहर के बीच ये एक और डराने वाली खबर हो सकती है। भारत (India) में कोरोना वायरस (corona) का नया वैरिएंट सामने आया है जिसे एपी स्ट्रेन (AP Strain) कहा जा रहा है। ये वैरिएंट आंध्र प्रदेश में मिला है इसलिये इसे एपी स्ट्रेन नाम दिया गया है। कहा जा रहा है कि ये 15 गुना अधिक संक्रामक है।

सड़क पर उतरे कोरोना प्रभारी मंत्री, अपने हाथों से किये गली, मोहल्ले, बाजार सेनेटाइज   

वैज्ञानिक भाषा में इसे N440K वैरिएंट कहा जा रहा है। इसकी खोज सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) के वैज्ञानिकों ने की है। ये मौजूदा वैरिएंट से 15 गुना ज्यादा प्रभावी है और लोग इससे 3-4 दिन में ही गंभीर रूप से बीमार हो रहे हैं। ये वैरिएंट सबसे पहले आंध्र प्रदेश के कुरनूल में पाया गया। इसे B1.617 और B1.618 वैरिएंट से अधिक ताकतवर बताया जा रहा है। ये युवाओं पर भी असर कर रहा है और जिनकी इम्यूनिटी अच्छी है या जो अपनी फिटनेस का काफी खयाल करते हैं। फिलहाल इसके सैंपल प्रयोगशाला में भेजे गए हैं और जांच जारी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews