Hindi News

Corona update: प्रतिदिन 1.40 लाख नए मामलों की रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना

Published:
Last Updated:
Corona update: प्रतिदिन 1.40 लाख नए मामलों की रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में Corona  की तीसरी लहर ने रफ्तार पकड़ी है और देश के कई राज्यों में कोरोना का ग्राफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार दिन में 1 लाख 40 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं।  सबसे ज्यादा कोविड के केस दिल्ली, महाराष्ट्र और मेट्रो शहरों में दर्ज हुए हैं।

यह भी देखें-  CoronaBooster Dose : 10 जनवरी 2022 से लगेगी बूस्टर डोज, आज जारी होंगे शेड्यूल, जाने प्रक्रिया

राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में 24 घंटे में करीब 41 हजार नए मामले आने से दहशत व्याप्त हो गई है। वही दिल्ली में एक दिन में 17 हजार से ज्यादा केस दर्ज हुए। देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायर के 1,41,986 नए मामले सामने आए हैं। मतलब बीते 1 दिन में कोरोना के मरीजों में 21% इजाफा हुआ। देशभर में कोरोनावायरस से होने वाली मौत का आंकड़ा पिछले 24 घंटे में 285 हो गया है।

यहां भी देखें- MP Corona : इंदौर में 618 संक्रमित की पुष्टि, भोपाल में 347 पॉजिटिव, तेजी से बढ़े एक्टिव केस

तीसरी लहर के अंदेशे के बीच देशभर में सभी राज्यों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं और राज्य सरकारें अलर्ट पर है। वैक्सीनेशन जारी है और अब 15 से 18 साल के बच्चों के लिए भी सरकार ने वैक्सीनेशन अभियान शुरू कर दिया है। बावजूद इसके कोरोनावायरस रफ्तार पकड़ रहा है।

यहां भी देखें- Shivpuri Corona: तेजी से बढ़े केस, 5 दिन में मिले 33 संक्रमित, SP की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की दहशत भी भारत में देखी जा रही है। भारत में अब तक इस बिमारी के 3000 से ऊपर मामले सामने आए हैं। कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर राज्य और केंद्र सरकारों ने पुनः मंथन कर कोरोनावायरस गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। बगैर मास्क के बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई जा चुकी है। कई जिलों में रात के कर्फ्यू जारी है। साथ ही सामूहिक कार्यक्रमों में बढ़ती भीड़ पर भी प्रशासन नजरें बनाए हुए हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews