Lockdown Extended: त्यौहारों से पहले कोरोना ने बढ़ाई चिंता, यहां 31 अगस्त तक लॉकडाउन

Lockdown

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत (India Coronavirus Case Update) में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24,692 नए मामले सामने आए है वही 438 संक्रमितों की मौत हो गई। राहत भरी खबर ये रही कि 16 अगस्त 2021 के दिन नए केस का आंकड़ा 154 दिन बाद सबसे कम रहा। वर्तमान में देश में 3.63 लाख एक्टिव मरीज है। वही तमिलनाडु, हरियाणा और गोवा के बाद अब पुडुचेरी (Puducherry Lockdown Extended) में 31 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र का बदला मौसम, अगले 24 घंटों में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी (Chief Minister V Narayanasamy) के निर्देशानुसार पुडुचेरी सरकार ने कोरोना के आंकड़ों को देखते हुए लॉकडाउन को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है।मौजूदा लॉकडाउन के सभी प्रतिबंध जारी रहेंगे, जबकि रात्रि कर्फ्यू की अवधि रात्रि साढ़े 10 बजे से अगले दिन सुबह पांच बजे तक होगी।प्रतिबंधों (Puducherry New Covid Cases) के साथ धार्मिक स्थल रात नौ बजे तक खुले रहेंगे। आवश्यक सेवाओं को अनुमति होगी, जिसमें दूध और दवा की बिक्री भी शामिल है।

इसके अलावा  स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) से चर्चा के बाद स्कूलों को खोलने (School Reopen) का फैसला किया जाएगा।संभावना जताई जा रही है कि 20 अगस्त के बाद इस पर फैसला लिया जा सकता है, क्योंकि रोजाना 100 से ज्यादा केस सामने आ रहे है, ऐसे में 31 तक सख्ती के साथ लॉकडाउन (Lockdown Extended 2021)  का पालन करने को कहा गया है और स्वास्थ्य विभाग को भी कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़े.. VIDEO: इंदौर में ज्योतिरादित्य सिंधिया का भव्य स्वागत, आशीर्वाद यात्रा से पहले दिया बड़ा बयान

बता दे कि देश के 8 राज्यों पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी राज्य में सख्ती के साथ लॉकडाउन जारी है। वही कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम, असम, मणिपुर, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा और गुजरात में आंशिक लॉकडाउन लागू है।

पिछले 24 घंटे का देश में कोरोना का आंकड़ा

  •  कुल नए केस आए: 24,692
  • कुल ठीक : 36,862
  • कुल मौतें: 438
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.22 करोड़
  • अब तक ठीक : 3.14 करोड़
  • अबतक कुल मौतें: 4.32 लाख
  •  कुल एक्टिव केस: 3.63 लाख
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews