Coronavirus: कोरोना से हारे भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष, इलाज के दौरान निधन

Coronavirus: कोरोना से हारे भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष, इलाज के दौरान निधन

फतेहाबाद, डेस्क रिपोर्ट। देशभर में कोरोना संक्रमितों (Corona Crisis) का आंकड़ा 38 लाख के करीब पहुंच गया है वही अबतक 66 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है, इसी बीच नेताओं के निधन की खबरें लगातार सामने आ रहीं हैं। अब दुःखद खबर हरियाणा के फतेहाबाद से सामने आ रही है, जहां भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश सिंगला (Ramesh Singla) की कोरोना से मौत हो गई। देश में अब तक कई मंत्री, विधायक व नेता कोरोना से अपनी जान गवां चुके हैं।

दरअसल, 28 अगस्त को रमेश की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Positive) आई थी। इतना ही नहीं उनके बेटे में भी कोरोना के लक्षण पाए गए थे। रमेश सिंगला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती करवाया था जबकि उनके बेटे की हालत ठीक है। मेदांता में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर दुःख जताया हैं। वहीं, सिंगला के बेटे की हालत अभी ठीक हैं।

सिंगला की बाइपास सर्जरी भी हो चुकी थी। पिछले दिनों नगर परिषद के प्रधान दर्शन नागपाल की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी कोरोना टेस्ट करवाए थे। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंगला ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था।जांच के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके अलावा एक बेटा भी पॉजिटिव पाया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews