राघव चड्ढा के सिर पर चोंच मार गया कौवा, सोशल मीडिया पर फनी कमेंट्स की बौछार

राघव चड्ढा के सिर पर चोंच मार गया कौवा, सोशल मीडिया पर फनी कमेंट्स की बौछार

Crow pecked at Raghav Chadha in Parliament House complex : आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर हमला हुआ है। लेकिन हमला करने वाला कोई इंसान नहीं बल्कि एक कौवा है। दरअसल वे मानसून सत्र में भाग लेने के लिए पहुंचे थे और इसी दौरान संसद परिसर में एक कौवे ने उनके सिर पर चोंच मार दी। इस घटना की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं जिसमें वो हमले से खुद को बचाते नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों में हम देख सकते हैं कि राघव चड्ढा एक हाथ में फाइल लिए हैं और दूसरे हाथ से फोन पकड़े हुए किसी से बात कर रहे हैं। तभी अचानक एक कौवा उनके सिर के एकदम ऊपर आ जाता है और चोंच मारने की कोशिश करता है। इसके बाद राघव अपना सिर झुकाते हुए कौवे के हमले से बचने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली बीजेपी ने इस तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए कटाक्ष किया है। उसने कैप्शन लिखा है ‘झूठ बोले कौवा काटे, आज तक सिर्फ सुना था, आज देख भी लिया कौवे ने झूठे को काटा !’

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसपर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। अंशुमान नाम के एक शख्स ने इसपर तंज किया है ‘देख रहे हो विनोद, कौएं तक नही छोड़ रहे हैं इनको।’ वहीं एक और यूजर विक्रम तिवारी ने कहा है कि ‘संसद परिसर में AAP सांसद राघव चड्ढा को चोट मार गया कौआ, हृदय बहुत व्यतीत हैं’ वहीं एक ने लिखा है कि केजरीवाल कहेंगे इसमें भी मोदी की चाल है। बहरहाल, वीडियो पर लोग खूब चुटकी ले रहे हैं और ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews