CWC Meeting : जून में मिलेगा कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष

CWC Meeting : जून में मिलेगा कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| कांग्रेस (Congress) को जून के अंत तक पार्टी का नया अध्यक्ष मिल जाएगा| कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की वर्चुअल मीटिंग शुक्रवार को हुई। बैठक में इसका फैसला लिया गया| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में दो गुटों के बीच गर्मागरम बहस हुई| बात बढ़ी तो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दखल दिया और कहा कि दोनों नेता अपनी जगह सही हैं। इसके बाद CWC ने तय किया कि जून के अंत तक पार्टी का नया अध्यक्ष चुना जाएगा।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को कार्यसमिति की बैठक के बाद पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि सोनिया गांधी की अगुवाई में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी का संगठनात्मक चुनाव जून माह में होना तय हुआ है। वेणुगोपाल ने कहा कि 21 जून तक कांग्रेस पार्टी का नया अध्यक्ष चुन लिया जाएगा| इसी बैठक में तय हुआ है कि मई तक कांग्रेस के संगठन चुनाव हर स्तर पर करवाए जाएंगे| प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणदीप सुरजेवाला बोले कि कांग्रेस नेताओं की ओर से अपील की गई है कि विधानसभा चुनाव के बाद ही अध्यक्ष पद का चुनाव कराया जाए, जिसके बाद निर्णय लिया गया है| सीडब्ल्यूसी की बैठक में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस के बड़े नेता आनंद शर्मा के बीच बहस होने की खबर है|

केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कृषि कानून पर बैठक में प्रस्ताव पास हुआ है, जिसमें आंदोलन में शहीद हुए सभी किसानों को श्रद्धांजलि दी गई है| 10 फरवरी से पहले कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन करेगा, 20 फरवरी से पहले जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा| कांग्रेस की ओर से राज्य स्तर पर भी विरोध प्रदर्शन होगा|

गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी| फिलहाल सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews