
लखनऊ,डेस्क रिपोर्ट। Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन योजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।उत्तर प्रदेश सरकार जल्द 31 मार्च 2005 से पहले चयनित माध्यमिक शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दे सकती है। इसके संकेत विधान परिषद में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने एक सवाल के जवाब में दिए है।संभावना जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुरानी पेंशन को लेकर कोई अहम फैसला ले सकती है।
यह भी पढ़े..PM Kisan: 1.22 लाख किसानों के लिए बड़ी खबर, अटक सकती है 11वीं किस्त, जानें कारण
राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना लागू करने के बाद से ही देशभर में इसे लागू करने की मांग उठ रही है। शनिवार को यूपी की विधान परिषद में यह मुद्दा एक फिर उठा। निर्दल समूह के राजबहादुर चंदेल ने सवाल किया कि मार्च 2005 से पहले नियुक्ति और उसके बाद तैनाती शिक्षकों को पुरानी पेंशन मिलनी चाहिए।
चंदेल ने कहा कि 31 मार्च 2005 से पूर्व नियुक्त किए गए माध्यमिक शिक्षकों को प्रबंधतंत्र की शिथिलता, प्रशासनिक कमी और जटिल समायोजन प्रक्रिया के कारण 31 मार्च 2005 के बाद कार्यभार ग्रहण कराया गया। इन्हें केंद्र सरकार के समान ही पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए।
कर्मचारियों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात! सैलरी में होगा 2.59 लाख तक लाभ, जानें ताजा अपडेट्स
इस पर माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने इस ओर काम करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार 31 मार्च 2005 से पहले चयनित माध्यमिक शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने के मामले पर विचार करेगी। गुलाब देवी ने कहा कि 31 मार्च 2005 के बाद कार्यभार ग्रहण करने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रदेश सरकार की अधिसूचना के तहत पुरानी पेंशन का विकल्प नहीं दिया गया है। हम इस पर विचार करके उचित निर्णय लेंगे।माना जा रहा है कि सरकार पुरानी पेंशन के सहारे बड़े वोट बैंक को साधने के लिए इस पर फैसला ले सकती है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

