दिल्ली के 20 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, हफ्ते में तीसरी बार आया ई-मेल

दिल्ली के स्कूलों को बीते कुछ दिनों से लगातार धमकी भरे ईमेल किए जा रहे हैं। ये ईमेल स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के हैं।
Delhi

दिल्ली (Delhi) से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक यहां के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकियों का यह सिलसिला पिछले कुछ दिनों से लगातार चल रहा है। आज एक बार फिर 20 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं।

स्कूलों की धमकी का सिलसिला बीते कुछ दिनों से लगातार चल रहा है। आज पश्चिम विहार और रोहिणी सेक्टर 3 के स्कूलों को उड़ने की धमकी दी गई है। जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस की टीम पहुंच गई है और जांच की जा रही है।

दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम विहार इलाके में रिचमंड ग्लोबल स्कूल मौजूद है, जिसे बम से उड़ने की धमकी दी गई है। वहीं रोहिणी सेक्टर 3 के अभिनव पब्लिक स्कूल को भी धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। इस धमकी की वजह से स्कूलों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईमेल के माध्यम से स्कूलों में बम होने की जानकारी दी गई है। पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी जानकारी लगता ही मौके पर पहुंच गई है।

कब मिली सूचना

दमकल विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रोहिणी सेक्टर 3 के अभिनव पब्लिक स्कूल में बम होने की सूचना शुक्रवार सुबह 8 बजे और रोहिणी सेक्टर 24 के सावरन स्कूल में बम होने की सूचना 8:16 पर मिली थी। सारे स्कूलों में पुलिस विभाग की जांच जारी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews