PM मोदी एक संत, वह वोट नहीं दिल चुराते हैं, CM रेखा गुप्ता ने क्यों की PM मोदी की इतनी तारीफ? जानें इसके पीछे की असली वजह!

PM मोदी एक संत, वह वोट नहीं दिल चुराते हैं, CM रेखा गुप्ता ने क्यों की PM मोदी की इतनी तारीफ? जानें इसके पीछे की असली वजह!

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार (16 सितंबर) वीआर मेट्रोपोलिटन मॉल में आयोजित ‘विश्वकर्मा पूजा’ कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘दिल चुराते हैं’ और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे देश भी भारत को सलाम कर रहे हैं। सीएम ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में नई ऊर्जा का संचार किया है और गरीबों को लाभ पहुँचाकर जनता का विश्वास जीत लिया है।

विपक्ष पर गंदी राजनीति का आरोप

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे ‘वोट चोरी’ जैसे झूठे आरोप लगाकर गंदी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट चुराने की जरूरत नहीं है और यह आरोप उन पार्टियों द्वारा लगाया जा रहा है, जो सत्ता खो चुकी हैं और चुनाव का सामना करने से डर रही हैं। सीएम गुप्ता ने मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘माखनचोर’ की तरह पीएम मोदी भी जनता के दिलों के चोर हैं और उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है।

मोदी को बताया संत और गांधी परिवार पर तंज

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी को संत बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित किया है और अपने परिवार में किसी को कभी लाभ नहीं पहुँचाया। उन्होंने गांधी परिवार पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी पर परोक्ष हमला किया। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने बहनोई को जमीन दी, अपनी बहन को पद दिया और अपनी मां को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया। इसके विपरीत, पीएम मोदी केवल देशहित में कार्य कर रहे हैं।

बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप और विपक्षी रणनीति

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ होने के आरोप लगाते रहे हैं। विपक्ष का यह दावा रहा है कि चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए निर्वाचन आयोग और केंद्र की बीजेपी सरकार के बीच मिलीभगत की गई। रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि यह आरोप केवल राजनीति करने के लिए लगाए जा रहे हैं और जनता पीएम मोदी के नेतृत्व और उनके कार्यों से प्रभावित है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews