
Delhi News : दिल्ली सरकार ने प्रदुषण को देखते हुए बड़ा फैसला किया है। दरअसल, राज्य के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जानकारी देते हुए बताया कि पॉल्यूशन को देखते हुए पटाखों पर बैन लगा दिया गया है। जिसके तहत, हर साल की तरह इस बार भी पटाखों पर बैन रहेगा। इसके अलावा, ऑनलाइन खरीद बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है।

अगले साल तक जारी रहेगा प्रतिबंध
मंत्री ने आगे बताया कि यह प्रतिबंध अगले साल यानी साल 2025 के जनवरी तक लागू रहेगा। इसके लिए योजना भी बनाई जाएगी। जिसमें दिल्ली पुलिस, DPCC और राजस्व विभाग सम्मिलित होंगे। बता दें कि ये कदम 21 पॉइंट्स पर फोकस करते हुए लिया गया है, ताकि प्रदूषण स्तर को नियंत्रित किया जा सके।
इसलिए उठाया गया ये कदम
बता दें कि राज्य सरकार द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। जिसका पालन करना अनिवार्य है। यदि कोई इसका उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हर साल राजधानी में दिवाली के बाद प्रदूषण इस कदर बढ़ता है कि लोगों के आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, आदि की समस्या होने लगती है, जिसे रोकने के लिए सरकार द्वारा पहले से ही कदम उठाया जा रहा है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

