Hindi News

तेज के साथ स्मार्ट भी हुई दिल्ली मेट्रो, AI से हो रही यात्रियों की सुरक्षा और शिकायत का निवारण

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
Last Updated:
दिल्ली मेट्रो निगम अपने यात्रियों की सुविधा के लिए AI तकनीक का प्रयोग कर रहा है। इससे मेट्रो अब तेज के साथ स्मार्ट भी हो गई है।
तेज के साथ स्मार्ट भी हुई दिल्ली मेट्रो, AI से हो रही यात्रियों की सुरक्षा और शिकायत का निवारण

दिल्ली मेट्रो द्वारा अपने यात्रियों की सुरक्षा, परिचालन व्यवस्था में सुधार और शिकायत के समाधान करने के लिए बदलाव किए जा रहे हैं। इसके लिए मेट्रो रेल निगम अपने संचालन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बड़े पैमाने पर अपना रहा है। आजकल वैसे भी AI का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है।

अब हाल ही में भारत मंडपम में आयोजित की गई India AI Impact Summit में दिल्ली मेट्रो को अपनी नवीनतम पहल के बारे में एक प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी देते हुए देखा गया। इस मामले में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले तथा बिजली मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह कदम सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

दिल्ली मेट्रो का चैटबोट

दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के लिए चैटबोट ‘पूछो चेतना’ शुरू किया गया है। यह काफी उपयोगी साबित हो रहा है। यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह से सुरक्षित है और देश में होस्टेड प्लेटफॉर्म पर ही चलता है। चेतना के सहयोग से यात्री अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं। आने जाने में उन्हें कितना किराया खर्च करना पड़ेगा और ट्रेन का रियल टाइम अपडेट किया है यह सब कुछ पता चल जाता है। अगर आपको टिकट बुक करनी है तो वह भी आप आसानी से कर सकते हैं। यह बहुभाषी चैटबोट वॉइस कमांड से भी संचालित होता है। यह सब डाउनलोड लोगों के लिए काफी उपयोगी है जो टाइप करना नहीं जानते हैं।

शिकायतों का हो रहा निराकरण

AI के माध्यम से यात्रियों को जो सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उससे शिकायत निवारण की व्यवस्था पहले से बेहतर हो गई है। पहले चरण के तहत लिखित शिकायतों का निस्तारण शुरू हो चुका है और निपटान का समय काफी कम हुआ है। इससे दिल्ली मेट्रो निगम और यात्रियों के बीच पारदर्शिता बड़ी है। अब दूसरे चरण में हेल्पलाइन नंबर 155370 पर एक वॉइसबॉट लगाया जाएगा। यह शिकायत को तुरंत दर्ज करेगी और जरूरत पड़ने पर मानव प्रतिनिधि को कॉल ट्रांसफर करेगा।

सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम

सुरक्षा के क्षेत्र में भी मेट्रो द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। रेड, ब्लू और येलो लाइन पर पेंटोग्राफ कोलिजन डिटेक्शन सिस्टम लगाया गया है जो एक्सेलरोमीटर और सेंसर से ओवरहेड तारों की स्थिति और खराबी का पता लगा लेता है। पिंक और मैजेंटा लाइन पर भी आई आधारित वीडियो विश्लेषण से काम किया जा रहा है। पिंक लाइन पर स्वचालित व्हील प्रोफाइल मॉनिटरिंग तथा एक्सेल बेरिंग तापमान मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे ट्रेन संचालन में विश्वसनीयता बढ़ गई है।

इस बारे में जानकारी देते हुए प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा कि भविष्य में उन्नत एआई तकनीक का उपयोग करने की योजना बनाई गई है, जिसके लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण जारी है। AI के उपयोग से दिल्ली मेट्रो अब केवल तेज गति का माध्यम नहीं बल्कि स्मार्ट और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था बन गई है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews