Hindi News

हजारों कर्मचारियों को डबल तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा, बोनस का भी लाभ, खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

Written by:Pooja Khodani
Published:
सार्वजनिक उपक्रम व निगम कर्मियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की वृद्धि के आदेश जारी कर दिए है, जिसके बाद डीए 50 से बढ़कर 53 प्रतिशत पहुंच गया है।
हजारों कर्मचारियों को डबल तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा, बोनस का भी लाभ, खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

Uttarakhand Employees DA Bonus:नए साल से पहले उत्तराखंड के सार्वजनिक उपक्रम से जुड़े कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के बाद अब सार्वजनिक उपक्रम के हजारों कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है।इसके अलावा सरकार ने बोनस देने का भी फैसला किया है। इस संदर्भ में शासन स्तर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।

दरअसल,उत्तराखंड सरका ने नए साल से पहले प्रदेश के निगम, बोर्ड और स्वायत्तशासी संस्थाओं से जुड़े कर्मचारियों की मांग को पूरा करते हुए सातवां वेतनमान प्राप्त कर रहे सार्वजनिक उपक्रम व निगम कर्मियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की वृद्धि के आदेश जारी कर दिए है, जिसके बाद डीए 50 से बढ़कर 53 प्रतिशत पहुंच गया है।इन कर्मचारियों को मूल वेतन में मान्य महंगाई भत्ते की दर को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 53 प्रतिशत किया गया। नई दरें 1 जुलाई 2024 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई से नवंबर का एरियर भी दिया जाएगा।

40 हजार कर्मचारियों को बोनस का भी लाभ

एक अन्य आदेश में उत्तराखंड सरकार ने सार्वजनिक निकाय व उपक्रमों में तैनात कार्मिकों को वर्ष 2023-24 का तदर्थ बोनस भी अनुमन्य कर दिया है। इससे निगमों व सार्वजनिक उपक्रमों के लगभग 40 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे।इस आदेश से सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को भी राजकीय कर्मचारियों की तरह डीए का लाभ मिलेगा।बता दे कि राज्य सरकार सरकारी कर्मचारियों पेंशनरों का 3 फीसदी डीए जुलाई 2024 से दिवाली पर बढ़ा चुकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews