Hindi News

कर्मचारियों पेंशनरों को डीए का तोहफा, एरियर का भी होगा भुगतान, वित्त विभाग का आदेश जारी, जुलाई में खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
तेलंगाना कर्मचारियों पेंशनरों को बढ़े हुए डीए और डीआर का भुगतान जून के वेतन में जुलाई में किया जाएगा। 1 जनवरी 2023 से 31 मई 2025 तक का डीए बकाया कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि (GPF) खातों में जाएगा।
कर्मचारियों पेंशनरों को डीए का तोहफा, एरियर का भी होगा भुगतान,  वित्त विभाग का आदेश जारी, जुलाई में खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

Employee DA Hike

तेलंगाना के सरकारी कर्मचारियों  के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में 3.4 फीसदी की बढ़ोतरी है। नई दरें 1 जनवरी 2023 से लागू होंगी ऐसे में 2023 से 2025 तक का एरियर भी मिलेगा। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है।

वित्त विभाग के आदेश में कहा गया है कि 1 जनवरी 2023 से डीए को मूल वेतन के 26.39% से बढ़ाकर मूल वेतन का 30.03% कर दिया गया है। 1 जुलाई 2023 से लंबित डीए के संबंध में छह महीने बाद अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (डीआर) भी 1 जनवरी 2023 से मूल पेंशन के 26.39% से बढ़ाकर 30.03% कर दी है। 1 जुलाई 2023 से लंबित महंगाई राहत के लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

एरियर का भी होगा भुगतान

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनका डीए बकाया 28 किस्तों में मिलेगा। अंशदायी पेंशन योजना (CPS) के तहत आने वालों के लिए, डीए बकाया का 10% उनके PRAN खातों में जोड़ा जाएगा, जबकि शेष 90% का भुगतान जून के वेतन के साथ किस्तों में किया जाएगा।

इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

  • इसका लाभ जिला परिषदों, मंडल परिषदों, ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं, नगर निगमों, कृषि बाजार समितियों और जिला मुख्यालय संस्थाओं, कार्यभारित प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों पर भी लागू होगा, जो संशोधित वेतनमान, 2020 में नियमित वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे हैं।
  • सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निक सहित सहायता प्राप्त संस्थानों के शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी जो संशोधित वेतनमान, 2020 में नियमित वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !