
Dharmendra Pradhan resignation
नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर मंतर पर सीजेपी के नेतृत्व में आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों की सबसे बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो गई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा- पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुखी था ये मेरे लिए ये कोई व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं है, भारत की युवा शक्ति इस देश की असली ताकत है, इस युवाशक्ति को भ्रम के कुचक्र में फंसने नहीं देंगे यही मेरा संकल्प है, जंतर मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी हैं उसका लाभ राष्ट्र विरोधी ताकतें ना उठायें, देश एकजुट रहे, और भारत के छात्र कानूनी पेचीदगियों में न फँसें बल्कि अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान दें, यही विचार कर मैंने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफ़ा भेज दिया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद जंतर मंतर पर चल रहा धरना जश्न में बदल गया, सीजेपी के नेता अभिजीत दीपके ने जैसे ही इस्तीफे की बात मंच से बताई जंतर मंतर पर मौजूद हजारों विद्यार्थी झूम उठे, सब एक स्वर में बोले हमने कर दिखाया, अभिजीत ने कहा जो कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते ..लेकिन हम कहते है झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए..और हम सबने ये कर दिखाया … ये भारत के लोकतंत्र की जीत है ये युवा शक्ति की जीत है।
यह लोकतंत्र, शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है: सोनम वांगचुक
छात्रों के आंदोलन के आंदोलन को मजबूत करने के लिए जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने X पर लिखा- यह लोकतंत्र की जीत है, सीधा लोकतंत्र जो सड़कों से निकला है। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है। CJP और देश की Gen Z को बधाई और उन सभी नागरिकों का धन्यवाद जिन्होंने डर और डर के डर को त्यागकर देश के हर कोने से आवाज़ उठाई।
युवाओं को,जेन ज़ी को बधाई, आपका संघर्ष रंग लाया: केजरीवाल
जंतर मंतर के धरने को खुलकर सपोर्ट करने वाले आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल वीडियो सन्देश X पर पोस्ट किया उन्होंने कहा – आप सबको बहुत बधाई, युवाओं को, जेन ज़ी को बधाई , आपका संघर्ष रंग लाया, धर्मेंद्र प्रधान को आखिरकार इस्तीफा देना पड़ा ये लोकतंत्र की जीत है, देश में लोकतंत्र से भरोसा उठ गया था सरकार सुनती नहीं थी लेकिन अब सरकार को झुकना पड़ा है उसका अहंकार टूटा है।
ये सत्य की जीत पीएम मोदी की हठ की हार हैl खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने X पर लिखा- भारत के ‘छात्रों की गूँज’ आख़िरकार अंहकारी सत्ता की दहलीज़ तक पहुँच गई। ये हमारे करोड़ों युवाओं की जीत है जिन्होंने देशभर में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सड़क पर आवाज़ उठाई। ये सत्य की जीत है और पीएम मोदी की हठ की हार है। ये उन सभी परिवारों की जीत हैं जिन्होंने अपने ख़ून, अपने बच्चों को खोया, क्योंकि यह सरकार भ्रष्टाचारी है। ये साझा विपक्ष की जीत है, जिन्होंने छात्रों के हित में संसद से सड़क तक आवाज़ उठाई। अब बारी है मोदी जी को हमारी युवा पीढ़ी से माफ़ी माँगने की और जिन्होंने उनपर लाठी-डंडे-Pellet Guns चलवाई है, उनपर कठोर कार्यवाही करने की।
शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने वीडियो सन्देश में कहा, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारी शिक्षा व्यवस्था को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है। शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है। सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई। 2 मांगें अभी भी बाकी हैं – प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफ़ी मांगें और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई हो। ये समाज के दूसरे वर्गों किसानों, मजदूरों, गरीबों, हर वो व्यक्ति जिसे इस सरकार ने दबाया है, कुचला है – अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने में ही असली साहस है। इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है, डरो मत।
IT'S A VICTORY OF DEMOCRACY
direct democracy… straight from the streets.
It's a victory of peace, patience & persévérance.
Congratulations CJP, Gen Z of the nation and thank you all citizens for shedding fear and the fear of fear and rising up from every corner of the nation.… pic.twitter.com/rSLOfvba2R— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 25, 2026
Congratulations to the entire country on Dharmendra Pradhan’s resignation. Big win for democracy. pic.twitter.com/whzjhwSjOs
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 25, 2026
भारत के ‘छात्रों की गूँज’ आख़िरकार अंहकारी सत्ता की दहलीज़ तक पहुँच गई।
ये हमारे करोड़ों युवाओं की जीत है जिन्होंने देशभर में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सड़क पर आवाज़ उठाई।
ये सत्य की जीत है और मोदी जी के हठ की हार है।
ये उन सभी परिवारों की जीत हैं जिन्होंने…
— Mallikarjun Kharge (@kharge) July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे education system को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।
शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है।
सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई।
2 मांगें… pic.twitter.com/Uc2cEOCVKA
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 25, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

