नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना काल में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना ( Election Result 2022) आज 10 मार्च को जारी है। चुनाव आयोग ने विजयी जुलूस को लेकर आज एक बड़ा आदेश जारी किया है। भारत निर्वाचन आयोग ने  कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए विजयी जुलूस पर लगाई गई रोक को हटा लिया है।

आज सुबह से जारी मतगणना के दौरान आ रहे रुझानों से स्पष्ट हो गया है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा सरकार बनाने जा रही है वहीँ आम आदमी पार्टी ने पंजाब पर कब्ज़ा जमा लिया है। इसी के साथ एक राज्य से और कांग्रेस की सरकार चली गई है।

ये भी पढ़ें – Assembly Election 2022: बीजेपी की चुनावी जीत की खुशी इंदौर तक, चलाए गए बुलडोजर..

कोरोना काल में भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने कोरोना गाइड लाइन (corona guide line) के साथ पांच राज्यों में चुनाव करवाए कई चरणों में हुए मतदान का आखिरी चरण 7 मार्च को हुआ तह और नतीजों के लिए आज 10 मार्च को वोटों की गिनती की जा रही है।  आज ही 10 मार्च 2022 को भारत निर्वाचन आयोग ने एक आदेश जारी कर विजयी जुलूस पर लगी गई रोक को हटा लिया है।  यानि अब जीतने वाले प्रत्याशी और उनकी पार्टी जीत का जश्न मना सकेगी।

ये भी पढ़ें – Punjab Election Result 2022 : सिद्दू ने मानी हार, केजरीवाल ने भगवंत के साथ दिखाया विक्ट्री साइन