कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) को जनरेट या एक्टिवेट करने की प्रक्रिया को बेहद सरल कर दिया है। अब कर्मचारी UMANG ऐप के जरिए आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन से घर बैठे नया UAN बना और पुराने UAN को एक्टिवेट कर सकते हैं। इससे फिजिकल और मैनुअल वेरिफिकेशन पर निर्भरता कम होगी।
इसकी जानकारी देते हुए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि UMANG ऐप के माध्यम से अब आप अपना UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) अलॉट, एक्टिवेट और ऑथेंटिकेट कर सकते हैं। UAN प्राप्त होने के बाद EPFO की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाना और भी आसान हो जाता है। आप अपना EPF बैलेंस देख सकते हैं, पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं।
जिन कर्मचारियों के पास पहले से पीएफ (PF) खाता है लेकिन UAN अलॉट नहीं हुआ है, वे भी उमंग ऐप में अपना मोबाइल नंबर सत्यापित कर और जरूरी विवरण भरकर अपने पुराने पीएफ खाते के साथ नया UAN लिंक और जनरेट कर सकते हैं। नया UAN बनाने के लिए वैलिड आधार नंबर, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और आधार Face RD एप्लिकेशन की जरूरत पड़ेगी।
ध्यान रहे गलत आधार या मोबाइल नंबर, OTP फेल होने या फेस ऑथेंटिकेशन पूरा न होने के कारण दिक्कत आ सकती है, ऐसी स्थिति में दर्ज की गई जानकारी दोबारा जांच लें और OTP या फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया फिर से पूरी करें।इसके बाद भी कोई समस्या आती है, तो EPFO की सहायता सेवा से संपर्क कर सकते हैं।
उमंग ऐप से नया UAN जनरेट करने का तरीका
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में UMANG ऐप डाउनलोड करें।
- अब ‘UAN Allotment and Activation’ ऑप्शन पर जाएं।
- अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- अब सिस्टम अपने आप चेक करेगा कि आपके आधार से पहले कोई UAN जुड़ा है या नहीं।
- यदि कोई पुराना UAN नहीं मिलता है, तो आपको फेस-ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया में भेजा जाएगा।
- सहमति देने के बाद ‘Aadhaar Face RD’ एप से चेहरे को स्कैन किया जाएगा।
- वेरिफिकेशन सफल होते ही नया UAN जनरेट होकर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
उमंग ऐप से UAN एक्टिवेट करने का तरीका
- अगर आपके पास पहले से UAN नंबर मौजूद है, लेकिन वह एक्टिवेट नहीं है तो पहले उमंग ऐप के EPFO Services पर जाएं।
- अब ”UAN Activation” (UAN Services Through Face Auth के अंतर्गत) विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना UAN और आधार नंबर डालकर फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपना UAN एक्टिवेट करें।
- कर्मचारी को SMS के जरिए UAN और एक टेंपरेरी पासवर्ड मिल जाएगा।
- EPFO डेटाबेस में कर्मचारी का वेरीफाइड फोटो और पता अपने आप अपडेट हो जाएगा।
बता दें कि उमंग एप का पूर नाम यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यूज एज गवर्नेंस (Unified Mobile Application for New-age Governance)। इसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस विभाग (NeGD) ने तैयार किया है। यह ईपीएफओ पोर्टल पर लॉगिन किए बिना ही अपने स्मार्टफोन पर पीएफ से जुड़ी सेवाएं प्रदान करता है।
इसके अलावा Aadhaar Face RD (फेशियल ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी), UIDAI की विकसित एक आधिकारिक एप है। इसके जरिए किसी बायोमीट्रिक डिवाइस जैसे- फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैनर की जरूरत नहीं पड़ती है। यह केवल आपके स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरे का इस्तेमाल कर चेहरे का लाइव स्कैन करता है और UIDAI के डेटाबेस से मिलान करके तुरंत पहचान की पुष्टि कर देता है।
UMANG ऐप के माध्यम से अब आप अपना UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) अलॉट, एक्टिवेट और ऑथेंटिकेट कर सकते हैं। UAN प्राप्त होने के बाद EPFO की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाना और भी आसान हो जाता है। आप अपना EPF बैलेंस देख सकते हैं, पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं, pic.twitter.com/1QMHJyufzD
— Ministry of Labour & Employment, GoI (@LabourMinistry) September 4, 2026






