नकली पुलिस वालों ने मचाया आतंक, बंदूक की नोक पर कर रहे लूटपाट

नकली पुलिस वालों ने मचाया आतंक, बंदूक की नोक पर कर रहे लूटपाट

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान (Rajasthan) की राजधानी जयपुर (Jaipur) में इन दिनों फर्जी पुलिस वालों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कुछ बदमाश पुलिस की वर्दी पहन कर घरों में घुस रहे हैं और लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में मानसरोवर और करधनी इलाके में इसी तरह की घटना सामने आई है.

मानसरोवर और करधनी दोनों ही इलाकों में पुलिस की वर्दी पहन कर आए बदमाशों ने दो घरों में लूटपाट की कोशिश की है। हालांकि, हल्ला मचने के बाद यह वहां से तुरंत ही भाग गए. जयपुर में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी है और अब एक साथ दो घटना होने से पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Must Read- Skin Care : इन 4 आयुर्वेदिक हर्ब्स से बनाए अपनी स्किन चमकदार, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

करधनी इलाके में स्थित मंगलम सिटी के एक फ्लैट में बदमाश पुलिस की वर्दी में पहुंचे और वहां मौजूद महिला से पूछताछ करने लगे। महिला ने बदमाशों से घर के अंदर से ही बात की तभी उन्होंने पानी पीने का बहाना बनाया और घर में घुस गए और महिला पर बंदूक तान दी। महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया जिसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।

मानसरोवर इलाके में भी बदमाशों ने इसी तरह की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की. यहां पर पहुंचे बदमाशों से महिला ने घर के अंदर से ही बात की और काफी बार गेट खोलने का बोलने के बाद भी गेट नहीं खोला। जिसके चलते बदमाश वहां से रफूचक्कर हो गए। दोनों ही मामले सामने आने के बाद पुलिस और बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews