AAP-BJP नेता के बीच जमकर हुई नोकझोंक, वायरल हुआ वीडियो

AAP-BJP नेता के बीच जमकर हुई नोकझोंक, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में इन दिनों भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जमकर तकरार देखी जा रही है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बेहतरीन बनाया है, तो वहीं भाजपा कह रही है कि शिक्षा के क्षेत्र में घोटाला किया गया है। पार्टियों के बीच चल रही खींचतान का दौर अब नेताओं की नोकझोंक तक पहुंच चुका है.

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया और आम आदमी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज के बीच जमकर नोकझोंक देखी गई। बता दें कि गौरव भाटिया ने सौरभ भारद्वाज से नए स्कूलों की सूची मांगी थी। जिन्हें लेने के लिए वह आज पहुंच भी गए। इस दौरान दोनों के बीच जमकर बहसबाजी हुई।

Must Read- 1 सितंबर से बदलेंगे यह महत्वपूर्ण नियम, कमीशन रेट-टोल शुल्क में वृद्धि, आम जनता की जेब पर बढ़ेगा बोझ

मामले में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि बीजेपी के नेता गौरव भाटिया स्कूल देखने आए थे और यहां से भाग गए। टीवी डिबेट के दौरान उन्होंने गौरव भाटिया को दिल्ली सरकार के स्कूल देखने के लिए आमंत्रित किया था। जिसके बाद गौरव भाटिया आज सौरभ भारद्वाज की विधानसभा क्षेत्र में स्थित चिराग एनक्लेव स्कूल में पहुंच गए।

दिल्ली में चल रही सत्ता की जंग में बीजेपी ने आदमी पार्टी पर शिक्षा नीति में घोटाला करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि शराब घोटाले का पर्दाफाश हो गया है और शिक्षा नीति में हुए घोटाले का सच भी जल्द ही दिल्ली की जनता के सामने आ जाएगा।

दोनों नेताओं के बीच हुई नोकझोंक के बाद बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि वादे के मुताबिक में 11 बजे आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता से सूची लेने के लिए पहुंच गया था। बार-बार सूची मांगी लेकिन वह नहीं दे पाए और पुराने बने हुए स्कूल को अपना बताते रहे। गौरव भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जो बेईमान है उनका शिक्षा मॉडल लोग खुद ही देख लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews