दर्दनाक हादसा : भुट्टा पकाते समय लगी आग, 6 भाई-बहन जिंदा जले, गांव में पसरा मातम

Jabalpur News

अररिया, डेस्क रिपोर्ट। बिहार (Bihar) के अररिया जिले (Araria District) में आज मंगलवार सुबह बड़ा दुखद हादसा हो गया। यहां भुट्टा पकाते  आग में जलने से 6 बच्चों की दर्दनाक मौत (Death) हो गई। बताया जा रहा है कि भुट्टा पकाने के दौरान अचानक एक चिंगारी उड़ी और भूसे के बने उसी घर पर जा गिरी, जिसके चलते यह हादसा हो गया। इसके पहले कोई कुछ समझ पाता भीषण आग (Fire) के चलते बच्चों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है, वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े.. Transfer : मध्यप्रदेश में डिप्टी कलेक्टरों के तबादलें, यहां देखें लिस्ट

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार दोपहर अररिया जिले के पलासी ब्लॉक के कबैया गांव की है। बताया जा रहा है कि पलासी ब्लॉक के कबैया गांव में भाई-बहन (Brother-sister) समेत छह बच्चे भूसे के बने हुए एक घर में बड़े लोगों से छिपकर भुट्टा (corn cob) पका रहे थे, उसी दौरान हवा से एक चिंगारी उड़ी और फूस से बने घर को अपने चपेट में ले लिया।देखते ही देखते आग ने रौद्र रुप ले लिया तो बच्चों की चीख-पुकार निकल गई, इसे सुनते ही परिवार और गांव के लोग उन्हें बचाने दौड़े लेकिन तब तक सब बच्चे काल के गाल में समा चुके थे।

आग की इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना मिलते ही पुलिस (Bihar Police) भी मौके पर पहुंची है और जांच शुरु कर दी है।हादसे में युनुश का 5 साल का बेटा अशरफ और 3 साल की बेटी गुलनाज, फारूक का 4 वर्षीय बेटा बरकस, मंजूर का 6 वर्षीय पुत्र दिलवर, मतीन का पांच वर्षीय बेटा अली हसन और तनवीर का 5 वर्षीय बेटा खुसनिहार की मौत हो गई हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews