कांग्रेस की पूर्व विधायक का निधन, बीते दिनों बैठक के दौरान हो गई थी बेहोश

congress

चेन्नई, डेस्क रिपोर्ट। नए साल (New Year) से पहले एक और बड़ी दुखद खबर मिल रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और पूर्व विधायक डी यशोदा (Former MLA D Yashoda) का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर लगते ही पार्टी में शोक लहर दौड़ गई है।बता दे कि 2020 में अबतक कई दर्जन नेताओं का निधन हो चुका है।

यह भी पढ़े… नगरीय निकाय चुनाव : कांग्रेस का दावा- करारी हार की रिपोर्ट से डरी BJP

बताया जा रहा है कि वे बीते दिनों पार्टी की बैठक में बेहोश हो गई थी और उन्हें आनन-फानन में चेन्नई (Chennai) के एक निजी अस्पताल (Private Hospital) में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी तबियत सुधरने की बजाय बिगड़ती ही चली गई और रविवार को इलाज के दौरान ही उनका निधन (Death) हो गया।

यशोदा तमिलनाडु कांग्रेस (Tamil Nadu Congress) का बड़ा दलित चेहरा मानी जाती थी। वे चार बार की विधायक रही। यशोदा 1980, 1984, 2001 और 2006 में यहां की श्रीपेरुंबदूर विधानसभा सीट (Sriperumbudur Assembly Seat) से विधानसभा के लिए निर्वाचित हुईं थीं।

तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के एस अलागिरि (Tamil Nadu Congress Committee President KS Alagiri) ने यशोदा के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें पार्टी की एक समर्पित कार्यकर्ता बताया और कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews