पूर्व मंत्री को मिली धमकी-लिखा-“मैं तुझे मार दूंगा”

पूर्व मंत्री को मिली धमकी-लिखा-“मैं तुझे मार दूंगा”

रायपुर।
भाजपा नेता(bjp leader) व पूर्व मंत्री(former minister) राजेश मूणत(rajesh mudhat) को सोशल मीडिया(social media) पर जान से मारने की धमकी मिली है। पूर्व मंत्री ने इसकी शिकायत एसएसपी(ssp) से की है। पूर्व मंत्री ने पत्र लिखकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री राजेश मूणत को किसी अज्ञात युवक ने फेसबुक(facebook) पर मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 20 और 21 अप्रैल को मैसेज भेजे थे। राजेश मूणत ने इसकी शिकायत SSP रायपुर से की है और इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। अपने लिखित शिकायत में राजेश मूणत ने कहा है कि 20 अप्रैल को फेसबुक पर मोहम्मद महमूदुल्लाह नाम के व्यक्ति ने कमेंट बाक्स में मैसेज भेजकर उनका लोकेशन (location)पूछा और फिर दूसरे मैसेज में लिखा कि – मैं तुझे मार दूंगा।

मूणत कहा है कि महमूदउल्लाह खान से उनका किसी प्रकार का कोई परिचय नहीं है। उनका कहना है कि राजनीतिक परिवेश में होने के कारण प्रदेश कई लोग फेसबुक में जुड़े हुए हैं। यह धमकी गंभीर प्रकृति की है और इससे जीवन मरण से जुड़ा मामला है। इसलिए आईपीसी की धारा 506 (बी) तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

बता दे कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में स्कूल शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, नगरीय निकाय, उद्योग, परिवहन जैसे विभागों के मंत्री रह चुके है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews