पूर्व विधायक का कोरोना से निधन, पार्टी में शोक लहर, भावुक हुए भाजपा नेता

Ashoknagar

शिमला, डेस्क रिपोर्ट। नवंबर का महिना बीतने को है लेकिन देशभर में कोरोना (Corona) का कहर कम होने का नाम नही ले रहा है। आए दिन नेता इसकी चपेट में आ रहे है और जिदंगी की जंग हार रहे है। अब हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कुल्लू के पूर्व विधायक चंद्रसेन ठाकुर (Former MLA Chandrasen Thakur) का कोरोना से निधन (Death) हो गया है। पार्टी नेताओं ने ठाकुर के निधन पर शोक जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सेन बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे, वही तीन दिन पहले ही चंद्रसेन ठाकुर की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी जिसके बाद से ही वे होम आइसोलेट में चले गए थे। लेकिन मंगलवार-बुधवार (Tuesday Wednesday) देर रात उनकी तबियत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। ठाकुर के निधन से पार्टी में शोक लहर दौड़ गई है। भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने ठाकुर के निधन पर शोक जताया है। शांता ने कहा कि पिछले महीने चंद्रसेन ठाकुर आंख का ऑपरेशन (Eye operation) करवाने पालमपुर (Palampur) आए थे और वर्षो बाद उनसे मिलने का मौका मिला था। कुल्लू जिला भाजपा के दो ही पुराने दिग्गज नेता थे। ठाकुर कुंजलाल बहुत पहले बिछुड़ गए थे और अब चंद्रसेन ठाकुर का भी निधन हो गया।

ऐसा रहा राजनैतिक सफर

  • चंद्र सेन का राजनीति सफर कॉलेज से शुरू हुआ था।
  • सेन मंडी कॉलेज में एबीवीपी के संथापक अध्यक्ष रहे।
  • वह पांच बार पंचायत प्रधान के पद भी रह चुके है।
  • छह जुलाई 1942 को हरिपुर के दशाल गांव में जन्मे चंद्रसेन भाजपा में विभन्न पदों पर आसीन रहे
  • वर्ष 1998 से 2003 तक कुल्लू विधानसभा से विधायक रहे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews