पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में भर्ती

पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में भर्ती

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former PM Manmohan Singh) की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें एम्स के कार्डियो टावर में ले जाए गए हैं और वे डॉ. नीतीश नायक की टीम की देखरेख में हैं।

देश का पहला किड्स फ्रेंडली कोविड वैक्सीनेशन सेंटर तैयार, सीएम शिवराज ने दी बधाई

कुछ समय पहले भी भी उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। बाद में वे ठीक हो गए थे। बुधवार को एक बार पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की बुधवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें एम्स के कार्डियो टावर में ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी और वह लगातार चेस्ट कंजेक्शन की शिकायत कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक उनकी देखरेख के लिए दिल्ली एम्स में एक मेडिकल बोर्ड बन रहा है जिसे हेड एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया करेंगे। आपको बता दें कि डॉ मनमोहन सिंह की पहले दो बार बायपास सर्जरी भी हो चुकी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews