फ्रांस, बेल्जियम और उज्बेकिस्तान ने बढ़ाया मदद का हाथ, भारत भेजे कोरोना संबंधी तमाम उपकरण

कोरोना राहत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारत (india) में कोरोना वायरस की कातिल और भयानक लहर ने तांडव मचा रखा है। इस लहर ने भारत के हालात बद से बदतर (worst) कर दिए हैं। ऐसे में भारत के लिए अच्छी खबर ये है कि अन्य कई देश (foreign countries) भारत की इस संकट की घड़ी में मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। अभी हाल ही में अमेरिका (america) ने भारत के लिए कोरोना संबधी उपकरण (corona equipments) भिजवाए थे इसके बाद आज फ्रांस (france), बेल्जियम (belgium) और उज्बेकिस्तान (uzbekistan) द्वारा भिजवाए गए कोरोना संबंधी उपकरण भारत पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें… चुनावी नतीजों से पहले ममता बनर्जी ने याद किया इन्हें, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

देश में कोरोना संबंधी दवाइयों की कमी से हम सभी वाकिफ है। ऐसे में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली दवा ‘रेमडिसिवीर’ जिसकी चोरी से लेकर कालाबाजारी की खबरें हमे रोज़ सुनने को मिल रही है उसकी किल्लत होना लाज़मी है। इन सबके बीच बेल्जियम ने आज सुबह ही रेमेडिसिवीर की 900 शीशियों की खेप भारत भेजी है, जो भारत पहुंच चुकी है। अरिंदम बागची, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी और साथ ही कहा कि बेल्जियम से आई इन रेमडेसिवीर दवाइयों का हम स्वागत करते हैं।

यह भी पढ़ें… 50 घंटे में शुरू हुआ हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट, कई अन्य अस्पतालों में तेजी पर कार्य

अब तक भारत को कोविड से जूझता देख कई अन्य देशों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं और सहायता भेजी है। इसमें अमेरिका और बेल्जियम के साथ साथ फ्रांस और उज्बेकिस्तान का नाम भी शामिल होगया है। बता दें कि फ्रांस ने आज सुबह ही कोरोना संबधित मेडिकल सप्लाई भारत भेजी है इसके अलावा उज्बेकिस्तान ने शनिवार को 100 ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर भारत भेजे थे।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews