Aadhaar Card: 14 सितंबर से पहले निपटा लें आधार कार्ड से जुड़ा ये काम, वरना बाद में होगा नुकसान, पढ़ें पूरी खबर

new aadhaar app

Aadhaar Card: आज के दौर में आधार के बिना सरकारी सेवाओं का लाभ उठाना मुश्किल हो गया है। पोस्ट ऑफिस की योजना हो या बैंक का खाता, आधार को लिंक करवाना अनिवार्य है। आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज जो वर्तमान में किसी व्यक्ति के पहचान से कम नहीं है। लेकिन समय-समय पर इसे अपडेट करवाना भी जरूरी होता है। आप मुफ़्त में आधार को अपडेट कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने की अंतिम तिथि 14 सितंबर है।

14 सितंबर तक फ्री में करें आधार अपडेट

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने उन उपभोक्ताओं को 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाने की सलाह दी है। यदि अपने अब तक यह कार्य पूरा नहीं किया तो जल्द-से जल्द पूरा कर लें। 14 सितंबर तक यूजर्स के पास मुफ़्त में आधार अपडेट करवाने का मौका है। बता दें कि इससे पहले फ्री में आधार अपडेट करने की अंतिम तिथि 14 जून, 2023 थी, लेकिन सरकार ने इसे 14 सितंबर तक आगे बढ़ाने का निर्णय लिया था।

आधार अपडेट न करने से कई नुकसान

आधार अपडेट न होने पर कई परेशानियाँ हो सकती हैं। उपभोक्ताओं को भविष्य में सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

ऑनलाइन आधार अपडेट करने पर नहीं लगेगा शुल्क

यूजर्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आधार को अपडेट कर सकते हैं। आधार केंद्रों पर जाकर अपडेट करवाने पर शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं myaadhaar.uidai.gov.in पर जाकर फ्री में आधार को अपडेट करवा सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews