Hindi News

कर्मचारियों-पेंशनरों का 3% महंगाई भत्ता बढ़ा, कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन? यहां देखें पूरा कैलकुलेशन

Written by:Pooja Khodani
Published:
केंद्र सरकार के कर्मचारियों पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।इतना ही नहीं सितंबर की सैलरी के साथ जुलाई से लेकर सितंबर तक का एरियर भी मिलेगा।
कर्मचारियों-पेंशनरों का 3% महंगाई भत्ता बढ़ा, कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन? यहां देखें पूरा कैलकुलेशन

दिवाली से पहले केन्द्र की मोदी सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में संशोधन करते हुए 3 फीसदी वृद्धि कर दी है, जिसके बाद डीए 55 फीसदी से बढ़कर 58 फीसदी पहुंच गया है। नई दरें 1 जुलाई 2025 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई अगस्त और सितंबर का एरियर भी मिलेगा। इसका लाभ 49.19 लाख कर्मचारियों और 68.72 लाख पेंशनभोगियों कोहोगा। यह वृद्धि स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार है, जो सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है।बता दे कि इस साल मार्च 2025 में केन्द्र सरकार ने जनवरी-जून के लिए डीए में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद डीए 53 फीसदी से बढ़कर 55 फीसदी हो गया था। अब जुलाई-दिसंबर 2025 के लिए 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद डीए 58 फीसदी हो गया है।

जानिए कर्मचारियों की कितनी बढ़ेगी सैलरी

  • कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है तो 55 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ता 9,900 रुपये और 58 फीसदी से हिसाब से गणना करें, तो DA 540 रुपये प्रति महीने बढ़कर 10,440 रुपये हो जाएगा।
  • जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 60,000 रुपये है तो 55 DA के तौर पर 33,000 रुपये और 58 फीसदी महंगाई भत्ते के रूप में 1,800 रुपये महीना और 34,800 रुपये सलाना मिलेगा।
  • कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50 हजार रुपए है तो 58 फीसदी डीए पर 1500 महीना और 29,000 रुपए सालाना मिलेंगे।
  • ₹30,000 मूल वेतन वाले कर्मचारी को हर महीने ₹900 अतिरिक्त और ₹40,000 वेतन वाले कर्मचारी को ₹1,200 अतिरिक्त मिलेंगे।
  • अगर आपकी बेसिक पेंशन 9,000 रुपये है, तो 58 फीसदी डीए के हिसाब से 5,220 रुपये सालाना मिलेंगे यानि हर महीने 270 रुपये का लाभ मिलेगा।
  • अगर किसी की मूल पेंशन 20,000 रुपये है, तो लगभग 600 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
  • अगर किसी पेंशनर की बेसिक पेंशन 30,000 रुपये है तो 58% के हिसाब से 17,400 रुपये होगी। यानी उन्हें हर महीने 900 रुपये ज्‍यादा मिलेंगे।
  • बेसिक पेंशन 9,000 रुपये है तो डीए 58% होने पर पेंशन 14,220 रुपये तक पहुंच जाएगी।
  • अगर बेसिक पेंशन 25,000 रुपये है तो हर महीने पेंशन में 750 और 14,500 सालाना रूपए मिलेगी।

साल में 2 बार बढ़ता है महंगाई भत्ता

केन्द्र सरकार द्वारा हर साल 2 बार महंगाई दर को देखते हुए केन्द्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों के महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जो जनवरी और जुलाई में होता है। यह दरें अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करती है यह आंकड़े हर साल जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर के बीच जारी किए जाते है।जनवरी 2025 से 2 फीसदी डीए बढ़ाया गया था और अब जुलाई 2025 से 3 फीसदी डीए/डीआर बढ़ाया गया है, जिसके बाद डीए 58 फीसदी हो गया है।

आईए जानते है कैसे होती है महंगाई भत्ते की गणना

  • केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना करने का एक फॉर्मूला है। फॉर्मूला है: 7वां सीपीसी डीए% = [{पिछले 12 महीनों के लिए एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत – 261.42}/261.42×100]
  • यह फॉर्मूला उन केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर लागू होगा जिन्हें सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर वेतन मिलता है। डीए%= (392.83-261.42)/261.42×100 = 50.26
  • पिछले 12 महीनों का औसत सीपीआई-आईडब्ल्यू 392.83 है। फॉर्मूले के मुताबिक, डीए मूल वेतन का 50.28 फीसदी आ रहा है। इसलिए, केंद्र सरकार महंगाई भत्ते को 50% (दशमलव बिंदुओं को नजरअंदाज करते हुए) तक बढ़ा सकती है।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews