
Punjab Minimum Wage 2024 : नए साल से पहले पंजाब सरकार ने श्रमिकों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य की भगवंत मान सरकार ने कारखानों, आफिसों, संस्थाओं में नौकरी करने वालों श्रमिकों कर्मियों के वेतन की न्यूनतम दरें बढ़ा दी है। नई दरें 1 सितंबर 2024 से प्रभावी होंगी। इस संबंध में श्रम विभाग ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
दरअसल, श्रम संसाधन विभाग हर साल दो बार न्यूनतम मजदूरी दरों में संशोधन करता है। ये संशोधन मार्च- अप्रैल और अक्टूबर-नवंबर से लागू होते हैं। मजदूरी दरों में यह बढ़ोतरी महंगाई भत्ते के आधार पर की जाती है, जिससे मजदूरों को महंगाई से राहत मिल सके।
जानिए किसके वेतन में कितनी हुई वृद्धि
- राज्य में अनस्किल्ड (चपड़ासी, चौकीदार, हैल्पर आदि) को 10,996.04 रुपए मासिक और 422.92 रुपए रोजाना।
- सैमी स्किल्ड को (अनस्किल्ड के पद पर 10 साल का अनुभव या नया आई.टी. व डिप्लोमा धारक) 11,776.04 रुपए मासिक और 452.92 रोजाना।
- स्किल्ड (सैमी स्किल्ड पद पर 5 वर्ष का अनुभव, लोहार, इलैक्ट्रीशियन आदि) को 12,673.04 रुपए मासिक और 487.42 रोजाना देने होंगे।
- स्किल्ड (ग्रैजुएट तकनीकी डिग्री धारक ट्रक डाइवर, क्रेन ड्राइवर आदि) को 13,705.04 रुपए मासिक अथवा 527.11 दैनिक।
- स्टाफ श्रेणी ए (पोस्ट ग्रैजुएट, एम.बी.ए. आदि) को 16, 166.04 रुपए मासिक, स्टाफ कैटेगरी बी (ग्रैजुएट) को 14,496.04, स्टाफ कैटेगरी सी (अंडर ग्रैजुएट) 12,996.04 रुपए मासिक।
- स्टाफ कैटेगरी डी (10वीं पास) को 11,796.04 रुपए मासिक देना तय किया गया है।


लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

