Rajasthan Employees DA Hike : राजस्थान के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। राज्य की भजनलाल सरकार ने 7वें वेतन आयोग के बाद अब पांचवें और छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों व पेंशनरों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते व राहत में 11% और 6% की वृद्धि की है। नई दरें जनवरी 2025 से लागू होंगी, ऐसे में एरियर मिलेगा।
वित्त विभाग के आदेश के मुताबिक, 1 जनवरी 2025 से पांचवे और छठे वेतनमान के तहत महंगाई भत्ते में क्रमशः 11% और 6% की बढ़ोतरी की गई है।इस के बाद अब पांचवें वेतनमान में आने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 455 प्रतिशत से बढ़ाकर 466 प्रतिशत और छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का DA 246 प्रतिशत से बढ़ाकर 252 प्रतिशत कर दिया गया है।जनवरी से अप्रैल 2025 तक के एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। मई के वेतन व पेंशन में बढ़े हुए डीए का लाभ जून में मिलेगा।
ये भी पढ़ें
अप्रैल में बढ़ा था 7वें वेतन आयोग के कर्मचारियों का डीए
अप्रैल के महीने में राजस्थान सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले 12.50 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते व राहत में 2% की वृद्धि की थी, जिसके बाद डीए 53% से बढ़कर 55% हो गया है। नई दरें जनवरी 2025 से लागू की गई, ऐसे में एरियर की राशि जीपीएफ खाते में जमा होगी।अब राज्य कर्मचारियों का डीए केन्द्र के समान हो गया है।