प्रेमिका ने की खुदकुशी, आहत कल्लू ने किया मोहित का बेरहमी से Murder

प्रेमिका ने की खुदकुशी, आहत कल्लू ने किया मोहित का बेरहमी से Murder

फतेहपुर, डेस्क रिपोर्ट। अपनी प्रेमिका की खुदकुशी से एक युवक इतना आहत हुआ कि उसने उस युवक की हत्या कर दी, जो बाद में युवती के करीब आ गया था। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में 11 अक्टूबर को हुए मोहित तिवारी हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने जो जानकारी दी, वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं।

Sahara : अब सुब्रत रॉय और उनकी पत्नी के खिलाफ गुना में 420 का मामला दर्ज

किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी गांव में पिछले दिनों मोहित तिवारी नाम के व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस इस केस की जांच में जुटी थी और अब उसने मुख्य आरोपी कल्लू पासवान और उसके क्राइम पार्टनर अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद कल्लू ने गुनाह कबूल करते हुए हत्या की वजह बताई। उसके मुताबिक वो अपने गांव की एक युवती से प्रेम करता था और उसके साथ शादी करना चाहता था। युवती भी उसके काफी करीब थी। लेकिन कुछ  समय बाद वो मोहित नाम के युवक के संपर्क में आ गई और आरोपी के अनुसार मोहित ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। मोहित से मिलने के बाद युवकी ने कल्लू से दूरी बना ली और इसी कारण कल्लू और मोहित के बीच जमकर ठन गई। लेकिन इस सारे मामले में युवती का नाम उछलने से वो काफी परेशान हो गई थी और उसने इसी कारण खुदकुशी कर ली।

अपनी प्रेमिका की खुदकुशी से कल्लू काफी दुखी हो गया और उसने मोहित से बदला लेने की ठान ली। इसके बाद उसने किसी तरह से शराब पीने के बहाने मोहित को बुलाया और फिर अपने दोस्त के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अपराध में प्रयुक्त हथिार और मोबाइल फोन बरामद किये हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews