IRCTC के साथ काशी और अयोध्या की धार्मिक यात्रा पर जाइये, यहां देखिये टूर शेड्यूल

IRCTC के साथ काशी और अयोध्या की धार्मिक यात्रा पर जाइये, यहां देखिये टूर शेड्यूल

IRCTC Kaashi-Ayodhya Darshan Tour : धार्मिक यात्रा पर जाने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए IRCTC एक शानदार टूर ऑप्शन लेकर आया है, इस टूर में बाबा विश्वनाथ के दर्शनों के साथ साथ प्रभु श्री राम की अयोध्या के दर्शनों का पुण्य लाभ भी मिलेगा, इतना ही नहीं प्रयागराज में पवित्र नदियों के संगम में डुबकी लगाने का सौभाग्य भी मिलेगा।

20 मार्च 2023 को कोच्ची से उड़ेगी फ्लाइट 

यदि मार्च के महीने में आपने कहीं बाहर घूमने का कोई प्लान बनाया है तो एक बार आईआरसीटीसी के इस टूर प्लान पर एक नजर जरुर डाल लीजिये, IRCTC धार्मिक यात्रा पर लेकर जाने वाला है, ये टूर 20 मार्च 2023 को कोच्ची एयरपोर्ट से शुरू होगा , इसे Holy Kaashi With Ayodhya Darshan नाम दिया गया है।

ये तीन धार्मिक डेस्टिनेशन होंगी कवर 

IRCTC Holy Kaashi With Ayodhya Darshan Tour कुल 4 रात और 5 दिन का है, इसमें काशी (वाराणसी), प्रयागराज (इलाहाबाद) और प्रभि श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या के दर्शन पर्यटकों को कराये जायेंगे। इसके लिए प्रति व्यक्ति 33,050/- रुपये किराया निर्धारित किया गया है ।

इस तरह से बुक करा सकते हैं अपनी सीट 

यदि आप भी इस धार्मिक यात्रा का हिस्सा बनना चाहते है तो IRCTC की आधिकारिक वेबसाईट या फिर आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट कर वहां दी गई पूरी डिटेल देखकर अपनी सीट बुक करा सकते हैं, जल्दी कीजिये हवाई जहाज में लिमिटेड सीट हैं ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews