हजारों पेंशनरों के लिए ताजा अपडेट, डाटा अपलोड, प्रक्रिया शुरू, जल्द खाते में आएगी 3 महीने की पेंशन

pensioners pension

Pensioners Pension 2023 : उत्तर प्रदेश के बुजुर्गों-पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष में नए पेंशनरों को जोड़ना शुरू कर दिया है। इसके तहत अमेठी जिले के 13000 नए पेंशनरों को जोड़ा गया है, वही 62,500 पुरानी लाभार्थी है, जिनके खाते में जल्द ही 3 महीने की पेंशन राशि भेजी जाएगी।

इन नए पेंशनरों के आधार लिंक, ईकेवाइसी और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। योजना के तहत 13,741 नए लाभार्थियों का डाटा अपलोड किया जा चुका है। पूर्ण सत्यापन के बाद विभाग आधार बेस पेमेंट के लिए 13,741 नए लाभार्थियों और 62,500 पुराने लाभार्थियों का डाटा डीबीटी पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। जनवरी के पहले सप्ताह में कुल 76,241 बुजुर्गों के खाते में 3 माह की पेंशन राशि अंतरित होगी।

बता दे कि उत्तर प्रदेश बुजुर्गों को ओल्ड एज पेंशन का लाभ देती है। समाज कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम संचालित किया जाता है। योजना के तहत प्रति माह एक हजार रुपये की वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है। प्रति वर्ष आवेदन लेने व पुराने लाभार्थियों के जीवित होने का सत्यापन करने के बाद जून, सितंबर, दिसंबर व मार्च में 3 माह की पेंशन राशि एक साथ बैंक खाते में भेजी जाती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews