Hindi News

जानिए कर्मचारियों के 18 महीने के पेंडिंग DA Arrears पर ताजा अपडेट, सैलरी में होगा 2 लाख का लाभ!

Written by:Pooja Khodani
Published:
जानिए कर्मचारियों के 18 महीने के पेंडिंग DA Arrears पर ताजा अपडेट, सैलरी में होगा 2 लाख का लाभ!

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।7th Pay Commission. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों (Employees Salary Hike) को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ते और राहत के बाद अब बकाया डीए का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोदी सरकार इसी महीने 18 महीने या फिर बजट के बाद बकाया डीए एरियर (18 Month DA Arrear) पर फैसला ले सकती है।अगर जनवरी 2022 में इस संबंध में केन्द्रीय कैबिनेट के साथ बैठक होती है तो कर्मचारियों को इसका एकमुश्त भुगतान करने पर सहमति बन सकती है। अगर नहीं तो बजट के बाद इस पर फैसला लिया जा सकता है। इस फैसले से कर्मचारियों की सैलरी में 2 लाख तक का इजाफा होगा, हालांकि सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: इन जिलों में आज बारिश की चेतावनी, ओलावृष्टि-बिजली गिरने का भी अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए साल 2022 में केन्द्र की मोदी सरकार जल्द केन्द्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे सकती है। फिटमेंट फैक्टर के बढ़ाने के साथ मोदी सरकार जल्द ही जनवरी से जून तक के 18 महीने के बकाया डीए एरियर पर भी फैसला ले सकती है। जनवरी 2022 में इस संबंध में कैबिनेट के साथ बैठक हो सकती है और कर्मचारियों को इसका एकमुश्त भुगतान किया जा सकता है।अगर 18 महीने का पेंडिंग डीए भुगतान किया गया तो कई कर्मचारियों को एक बार में दो लाख रुपये से भी ज्यादा का फायदा होगा।इसके अलावा डीए/डीआर (DR) बढ़ाने का भी फैसला लिया जा सकता है।  इससे 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को नए साल का तोहफा, वेतन में 23% की बढ़ोतरी, बकाया डीए भी मिलेगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  प्रधानमंत्री मोदी 31 प्रतिशत महंगाई भत्ते के बाद अब कर्मचारियों के बकाया एरियर का भी जल्द निपटारा कर सकते है और कर्मचारियों के खाते में जनवरी फरवरी में डीए एरियर का पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है।इस संबंध में नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेंनिग ने भी मांग रखी है कि 18 महीने से पेंडिंग डीए एरियर का वन टाइम सेटलमेंट (One Time Settlement) किया जाए। वही भारतीय पेंशनभोगी मंच ने भी पीएम मोदी को पत्र लिखकर इस पर हस्तक्षेप करने और वित्त मंत्रालय इस संबंध में निर्देश देने की अपील की है।1 मार्च 2019 को केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या 31.43 लाख थी।

1 से 2 लाख तक होगा लाभ

उदाहरण के तौर पर- अगर बकाया डीए पर फैसला होता है तो जनवरी से जून तक की सैलरी 2 लाख तक के आसपास तक बनेगी। अगर कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है, उसे 3 महीने के हिसाब से बकाया डीए एरियर (4,320+3,240+4,320) = 11,880 रुपये मिल सकता है। अगर कर्मचारी का मूल वेतन 56,000 रुपये है उसे 3 महीने का (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का डीए एरियर मिलेगा।  लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये, लेवल-13 (7th CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये) और लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए DA एरियर का 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये ।(यह आंकड़ा उदाहरण के तौर पर दर्शाया गया है, इसमें बदलाव भी हो सकता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews