अधिकारियों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, अतिरिक्त पारिश्रमिक भत्ता बढ़ा, खाते में आएगी इतनी राशि, इन्हें मिलेगा लाभ

salary news

Jharkhand Employees Officer : झारखंड के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। लोकसभा चुनाव कार्य में ओवरटाइम या नाइट ड्यूटी करने वाले अधिकारियों व कर्मियों को तोहफा मिला है। इन अधिकारियों कर्मचारियों के अतिरिक्त पारिश्रमिक भत्ते में वृद्धि की गई है।इस संबंध में मंत्रिमंडल समन्वय विभाग झारखंड ने आदेश जारी कर दिया है।हालांकि अवकाश के दिन क्षतिपूरक अवकाश देय नहीं होगा

पारिश्रमिक राशि में वृद्धि, इन कर्मियों को मिलेगा लाभ

प्रभात खबर के मुताबिक, लोकसभा चुनावों में ओवरटाइम करने वाले कर्मियों के पारिश्रमिक में वृद्धि की गई है। कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में हुई वृद्धि व सप्तम वेतनमान को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन कार्य में संलग्न पदाधिकारी व कर्मियों को निर्धारित अवकाश के दिनों समेत सामान्य कार्यावधि से अधिक काम करने के लिए संशोधित पारिश्रमिक का भुगतान किया जायेगा। पारिश्रमिक की राशि पाने वाले पदाधिकारियों की पात्रता का निर्धारण राज्य स्तर पर मुख्य चुनाव पदाधिकारी और जिला स्तर पर उपायुक्त करेंगे। पारिश्रमिक की राशि कर्मी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

जानिए किसे कितने रुपए का मिलेगा लाभ

  • आदेश के तहत सामान्य कार्य दिवस में 6 बजे शाम से रात 10 बजे तक 225 रुपये और रात 10 बजे के बाद या 12 घंटे से अधिक कार्य लेने के एवज में 450 रुपये प्रतिदिन दिया जाएगा।
  • क्लास टू के पदाधिकारियों को 850 रुपये, क्लास थ्री को 600 रुपये व क्लास फोर के कर्मियों को 450 रुपये प्रतिदिन देय होगा।
  • सामान्य कार्य दिवस में छह बजे शाम से रात 10 बजे तक 225 रुपये और रात 10 बजे के बाद या 12 घंटे से अधिक कार्य लेने के एवज में 450 रुपये प्रतिदिन दिये जायेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews