कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, सरकार का बड़ा फैसला, 16 सितंबर से मिलेगा लाभ, जारी हुए ये निर्देश

government employees

मुरादाबाद,डेस्क रिपोर्ट। रेलवे कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है।केन्द्र सरकार के आदेश के बाद अब 16 सितंबर से पति-पत्नी की एक शहर में तैनाती हो सकेगी। इस संबंध में रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने सभी जोनल व रेल फैक्ट्री के अधिकारियों को पत्र भेजा है। जिन पति-पत्नी ने एक स्थान पर तबादला के लिए आवेदन किया है, उनका 16 सितंबर तक तबादला कर दिया जाएगा, जिसकी सूचना रेलवे बोर्ड को उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़े..MP Weather: मानसून सक्रिय, 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तवा डैम के गेट खोले, 6 संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी, जानें शहरों का हाल

केन्द्र सरकार के आदेश पर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने सभी जोन में पति-पत्नी को एक स्थान पर 16 सितंबर तक तैनात करने का आदेश दिया है। नए आदेश के तहत पति-पत्नी को एक स्थान पर 16 सितंबर तक तैनात कर दिया जाना है।कईयों ने इसके लिए पहले से आवेदन कर दिए थे और अन्य के पास 16 तक मौका है। पत्र में कहा गया है कि 16 सितंबर के बाद मिलने वाले आवेदन काे भी शीघ्र निस्तारित किया जाए, ताकी हर हाल में पति-पत्नी को एक ही शहर में तैनात हो सके।

यह भी पढ़े..UP Weather: मानसून की सक्रियता बढ़ी, 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने सभी जोनल व रेल फैक्ट्री के अधिकारियों को पत्र भेजा है, जिसमें लिखा है कि पति या पत्नी दोनों में से कोई एक रेलवे की सेवा में है या दोनों में कोई एक अन्य सरकारी विभाग या प्राइवेट कंपनी कार्यरत है तो रेलवे में काम करने वाले पति या पत्नी को नजदीक वाले स्थान पर तैनात कर दें। जिन पति-पत्नी ने एक स्थान पर तबादला के लिए आवेदन किया है, उनका 16 सितंबर तक तबादला कर दें, जिसकी सूचना रेलवे बोर्ड को उपलब्ध कराई जाए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews