Hindi News

DA HIKE : फिर कर सकती है सरकार DA में 4% की बढ़ोत्तरी, सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों की बल्ले-बल्ले, मार्च में आदेश हो सकते हैं जारी

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
DA HIKE : फिर कर सकती है सरकार DA में 4% की बढ़ोत्तरी,  सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों की बल्ले-बल्ले, मार्च में आदेश हो सकते हैं जारी

DA Hike: जुलाई 2023 में केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के DA में 4% की वृद्धि की गई थी। यह वृद्धि सरकार द्वारा साल में दो बार की जाती है जिसकी आधिकारिक घोषणा ज्यादा पर जनवरी और जुलाई माह में की जाती है। आपको बता दें डियरनेस अलाउंस में बदलाव का ऐलान CPI –IW (उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति–उद्योगिक श्रमिकों) के आधार पर किया जाता है और इसी वजह से साल में सरकार द्वारा दो बार मानदेय की दरों में बदलाव किया जाता है।

DA हो जाएगा 50%

पिछले जुलाई के आधार पर बात करें तो इस साल जनवरी में सरकार द्वारा डियरनेस अलाउंस में बढ़ोत्तरी करने की उम्मीद जताई जा रही है। यदि सरकार इस पर विचार करती है तो इसकी आधिकारिक घोषणा मार्च महीने में की जा सकती है और DA 50% हो सकता है।

कैसे निकाला जाता है DA?

आपको बता दें कि DA की गणना CPI–IW के आधार पर की जाती है। यह भारत सरकार के श्रम मंत्रालय द्वारा हर महीने जारी किया जाने वाले आंकड़ा हैं। इसके फार्मूले के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के डियरनेस अलाउंस को निकाला जाता है। हालांकि यह फार्मूला केवल उन केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए लागू होता है जो 7 वें वेतनमान आयोग की अनुशंसा के आधार पर लाभ ले रहे हैं।

7th CPC DA% = [{12 month average of AICPI-IW (Base Year 2001=100) for the last 12 months – 261.42}/261.42×100] (100 बेसिस प्वाइंट होते हैं)

बात करें श्रम ब्यूरो द्वारा जारी किए जाने वाले हर माह के आंकड़ों की तो उन्हें Base year 2016 के आधार पर किया जाता है , इसके बेसिस प्वाइंट 100 होते हैं। इसके लिए जो लिंकिंग फैक्टर रखा गया है वह 2.88 है।

Month CPI-IW Base Year 2016=100

CPI-IW Base Year 2001=100

Month CPI-IW Base Year 2016=100 *CPI-IW Base Year 2001=100
Jan-23 132.8 382.46
Feb-23 132.7 382.17
Mar-23 133.3 383.90
Apr-23 134.2 386.49
May-23 134.7 387.93
Jun-23 136.4 392.83
Jul-23 139.7 402.33
Aug-23 139.2 400.89
Sep-23 137.5 396.00
Oct-23 138.4 398.59
Nov-23 139.1 400.60
Dec-23 138.8 399.74
Total 4713.98
Average 392.83

जैसा कि टेबल से देखा जा सकता है जो एवरेज है 12 महीने के CPI-IW का वह 392.83 है। इसके आधार पर जब हम DA निकलते है तब वह आता है 50% (DA%= (392.83-261.42)/261.42×100 = 50.26)

अगर इस कैलकुलेशन के हिसाब से देखें तो केंद्र सरकार 4% बढ़ा सकती है। इसके अनुसार DA 50% हो जाएगा। बढ़े हुए DA के चलते ने केवल सरकारी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होगी बल्कि पेंशनरों की राशि में भी इजाफा होगा।

मानकर चलते हैं किसी सरकारी कर्मचारी की तनख्वा 50,000 रुपए है , 46% के हिसाब से उसका DA होगा 23000 रुपए। यदि DA 50% होता है तब उसका DA 25,000 रुपए होगा। मतलब 25000–23000, यानी उसकी कुल तनख्वा में 2000 रुपए की वृद्धि होगी।

अगर सारी बातों को सही मानें और सरकार यदि मार्च महीने में DA में बढ़ोत्तरी घोषित करती है तो यह बढ़ोत्तरी 1 जनवरी 2024 से लागू की जाएगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews