सरकारी कर्मचारियों का फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता, जानें कब तक होगा ऐलान ?

जनवरी 2025 से केन्द्र सरकार द्वारा 2 फीसदी डीए बढ़ाया गया था और अब केन्द्रीय कर्मचारियों व पेंशनर्स को जुलाई से बढ़ने वाले डीए का इंतजार है।कयास लगाए जा रहे है कि इस बार डीए 55 फीसदी से बढ़कर 58 फीसदी तक पहुंच सकता है।
salary news

जुलाई का महीना लग गया है और अब देश के 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को फेस्टिवल सीजन में होने वाले महंगाई भत्ता वृद्धि का इंतजार है। श्रम मंत्रालय द्वारा जारी अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के अबतक के आंकड़ों से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार जुलाई 2025 से 3 से 4 फीसदी डीए बढ़ सकता है।

इसके बाद डीए 55% से बढ़कर 58 या 59% पहुंच सकता है। हालांकि अभी जून के अंक आना बाकी है जो 30-31 जुलाई को जारी होंगे।इसके बाद साफ होगा जुलाई 2025 से कितने फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ेगा।

साल में 2 बार बढ़ता है महंगाई भत्ता

  • केन्द्र सरकार द्वारा महंगाई को देखते हुए हर साल 2 बार जनवरी और जुलाई में केन्द्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों का महंगाई भत्ता/महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जो अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करता है। यह आंकड़े जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर के बीच जारी किए जाते है।
  • 7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों पेंशनरों का जनवरी 2025 से 2 फीसदी डीए बढ़ाया गया था, जिसका ऐलान मार्च में हुई था, जिसके बाद डीए 53% से बढ़कर 55% पहुंच गया है और अब जुलाई 2025 से फिर डीए की दरों में बदलाव होना है जो जनवरी से जून के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करेगा। इसका ऐलान रक्षाबंधन के बाद होने की संभावना है।

3 या 4 फीसदी बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

  • AICPI इंडेक्स के अबतक के आंकड़ों पर गौर करें तो जनवरी 2025 में AICPI INDEX 143.2 ,फरवरी में AICPI-IW 142.8 ,मार्च में 143.0 ,अप्रैल में 143.5 और मई में 0.5 अंक की वृद्धि के साथ अंक 144.0 पर पहुंचा है, जिससे डीेए स्कोर 57.85% हो गया है ,जो 3 % की ओर संकेत दे रहा है।
  • हालांकि अभी जून के अंक आना बाकी है जो 30- 31 जुलाई2025 को जारी होंगे, जिससे स्प्ष्ट होगा कि जुलाई 2025 से कितना डीए बढ़ेगा। अगर जून 2025 में भी इसमें 0.5 अंक की वृद्धि होती है, तो 4% तक की वृद्धि हो सकती है।वरना 3% तय है।
  • इसका ऐलान दिवाली के आसपास (अक्टूबर नवंबर) होने की उम्मीद है,क्योंकि जुलाई अंत तक जनवरी से जून के AICPI IW इंडेक्स के आंकड़ा आएंगे ।इसके बाद इसकी फाइल लेबर ब्यूरो वित्त मंत्रालय भेजेगा, जहां से प्रस्ताव को कैबिनेट बैठक में मंजूरी  के लिए रखा जाएगा। यहा से हरी झंड़ी मिलते ही वित्त मंत्रालय द्वारा आदेश जारी किए जाएंगे और लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।नई दरें जुलाई 2025 से लागू होंगी ,ऐसे में एरियर मिलना भी तय है।

DA Calculation Formula

  • केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना करने का एक फॉर्मूला है। फॉर्मूला है: 7वां सीपीसी डीए% = [{पिछले 12 महीनों के लिए एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत – 261.42}/261.42×100]
  • यह फॉर्मूला उन केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर लागू होगा जिन्हें सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर वेतन मिलता है। डीए%= (392.83-261.42)/261.42×100 = 50.26
  • पिछले 12 महीनों का औसत सीपीआई-आईडब्ल्यू 392.83 है। फॉर्मूले के मुताबिक, डीए मूल वेतन का 50.28 फीसदी आ रहा है। इसलिए, केंद्र सरकार महंगाई भत्ते को 50% (दशमलव बिंदुओं को नजरअंदाज करते हुए) तक बढ़ा सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews