Government Scheme: महिलाओं के लिए शुरू हुई ये खास सरकारी योजना, निवेश पर मिलेगा शानदार रिटर्न

Government Scheme: महिलाओं के लिए शुरू हुई ये खास सरकारी योजना, निवेश पर मिलेगा शानदार रिटर्न

Government Scheme: 1 फरवरी को बजट के दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कई घोषणाएं की गई हैं। कुछ योजनाओं को आगे बढ़ाने, कुछ में बदलाव होने और कुछ नई योजनाओं को शुरू करने का ऐलान किया गया है। इन्हीं में से एक महिला सम्मान बचत पत्र योजना (Mahila Samman Bachat Patra Yojana) है। यह भारत सरकार की खास योजनाओं में से एक है, जो खासकर महिलाओं के लिए शुरू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

योजना के तहत मिलेगा कई सुविधाओं का लाभ

इस योजना में मार्च 2025 तक दो सालों के लिए निवेश करने की सुविधा उपलब्ध है। स्कीम की खास बात यह है कि इसमें निवेश करने पर कोई भी टैक्स नहीं लगता है। सरकार ऐसी ही योजनाओं में से एक सुकन्या समृद्धि योजना है। हालांकि वो केवल बच्चियों के लिए है। लेकिन महिला सम्मान बचत पत्र योजना का लाभ हर उम्र की लड़किया यां महिलायें उठा सकती है। इतना ही नहीं इनवेस्टमेंट पर 7.5 फीसदी का ब्याज भी मिलेगा। हालांकि निवेश की निर्धारित सीमा अधिकतम 2 लाख रुपये है।

इन्हें ही मिलेगा टैक्स छूट का लाभ

टैक्स छूट की सुविधा का लाभ केवल वहीं महिलायें उठा सकती हैं जिनकी सालाना 9 लाख रुपये से कम होगी। हालांकि यदि आप अपनी आय में से एक-दो लाख रुपये योजना में निवेश करने हैं तो आयकर रिटर्न भरते समय इनवेस्टमेंट को दिखाकर टैक्स से छूट पा सकते हैं। यदि आप भी सेविंग्स करना चाहते हैं तो योजना आपके लिए सही विकल्प बन सकती है।

(Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews