अयोध्या में 30 दिसंबर को होगी ग्रैंड रिहर्सल, PM मोदी करेंगे एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

अयोध्या में 30 दिसंबर को होगी ग्रैंड रिहर्सल, PM मोदी करेंगे एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

Ayodhya Ram Temple : नए साल पर यानि 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या स्थित नवनिर्मित राम मंदिर का प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। इसके प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी भी जोरों पर है। बता दें कि इस कार्यक्रम के लिए देश-विदेश के मेहमानों को निमंत्रण भेजा जा चुका है। वहीं, इस पल को और भी ऐतिहासिक बनाने के लिए 30 दिसंबर को यहां ग्रैंड रिहर्सल होगी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। बता दें कि अयोध्या दौरे के दौरान वह लोगों को करोड़ों की सौगात भी देने वाले हैं। दरअसल, इस दिन पीएम मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। जिसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई है।

Ayodhya Ram Mandir

फ्लाइट का किया गया ट्रायल

इसी कड़ी में आज श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर फ्लाइट का ट्रायल किया गया। जिसे काफी देर तक रनवे पर दौड़ाया गया। जिसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ है। वहीं, ग्रैंड रिहर्सल को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी किया है। जिसके तहत, पूरे शहर को इस दिन फूलों से सजाया जाएगा। सड़कें रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाई जाएगी। साथ ही सफाई का खास ख्याल रखा जाएगा।

अलर्ट मोड पर प्रशासन

पूरे भारतवासियों को 22 जनवरी का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। वहीं, लोकार्पण को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अभी से ही जगह-जगह सुरक्षा के कड़े इंतेजामत किए गए हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रहने और खाने की उचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, भारतीय रेलवे ने लोगों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी स्थानों से स्पेशल ट्रेन संचालन करने का निर्णय लिया है। बता दें कि इस दिन मंदिर परिसर समेत पूरे शहर में बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। जिसका सीधा लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान भजन, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का भी प्रसारण होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भारतीय समाज और संस्कृति के लिए एक महत्त्वपूर्ण क्षण है। यह स्थान हिन्दू धर्म के एक प्रमुख और प्रिय तीर्थ स्थल के रूप में माना जाता है, जो भगवान राम का जन्मस्थान है। बता दें कि इस जगह पहले भगवान राम का प्राचीन मंदिर था, जिसे विवादों के कारण तोड़ दिया गया था। वहीं, साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इसी स्थान पर भव्य रूप में भगवान राम के नए मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है। जिसका लोकार्पण आने वाले नए साल में देश के प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews