ज्ञानवापी मस्जिद मामला : हाई कोर्ट में सुनवाई टली, अब इस दिन होगी बहस

ज्ञानवापी मस्जिद मामला : हाई कोर्ट में सुनवाई टली, अब इस दिन होगी बहस

इलाहाबाद, डेस्क रिपोर्ट। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आज ज्ञानवापी मस्जिद मामले (Gyanvapi Masjid case) की सुनवाई को टाल दिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई जुलाई में होगी। कोर्ट ने ये सुनवाई ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते टाली है। आपको बता दें कि अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी और यूपी सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड ने हाई कोर्ट में वाराणसी कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) में आज ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुनवाई हुई। याचिका की सुनवाई न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की अदालत में चल रही है। जस्टिस पाडिया की सिंगल बेंच में आज सबसे पहले हिन्दू पक्ष ने अपनी दलील पेश की। हिन्दू पक्ष की तरफ से वकील विजय शंकर रस्तोगी ने बहस की।

ये भी पढ़ें – बेंगलुरु हवाई अड्डे पर बम विस्फोट की धमकी की कॉल से मची खलबली

हिन्दू पक्ष की तरफ से बहस पूरी होने के बाद यूपी सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड की तरफ से एडवोकेट पुनीत गुप्ता ने बहस की।  सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने मामले को 6 जुलाई तक के लिए टाल दिया। अब ज्ञानवापी मामले में 6 जुलाई को मुस्लिम पक्ष सुनवाई जारी रखेगा।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में उछाल, चांदी में भारी तेजी, भाव जानकर ही खरीदें

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews