इस्तीफे की अटकलों के बाद सामने आया स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा का बयान

स्वास्थ्य मंत्री

रायपुर डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की भूपेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव (Health Minister TS Singh Deo) ने सोशल मीडिया पर चल रही इस्तीफे की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।टीएस सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि एक मीडिया हाउस का उद्देश्य सिर्फ कांग्रेस के खिलाफ झूठी खबरें दिखाना और अफवाहें फैलाना है। मैंने पहले बहुत बार कहा है और फिर कहूंगा — कांग्रेस मेरे खून में है। अगर मेरे 100 जन्म भी हुए, तब भी मैं इस विचारधारा को नहीं छोडूंगा। आपकी टीआरपी की भूख इस सत्य को नहीं बदल सकती।

यह भी पढ़े.. Transfer In MP: मध्य प्रदेश में अधिकारियों के थोकबंद तबादले, यहां देखें लिस्ट

दरअसल, कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के बयान और  ढाई- ढाई साल के फार्मूले के आधार पर पहले भूपेश सिंह बघेल और फिर टीएस सिंह देव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबरों के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में उथल पुथल का दौर जारी है। अभी ये भूचाल थमा ही था कि अचानक मीडिया में स्वास्थ्य मंत्री सिंह के इस्तीफे की अटकलों की खबरों ने सुर्खियां बटोरना शुरु कर दिया।हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ने तुरंत ही इस पर अपना रिएक्शन दिया और इसे महज एक कोरी अफवाह बताया है।

यह भी पढ़े.. किसान सम्मान निधि: PM मोदी देंगे किसानों को तोहफा, सोमवार को आएगी 9वीं किश्त

स्वास्थ्य मंत्री सिंह ने खुद ट्वीट कर भी लिखा कि मैंने पहले बहुत बार कहा है और फिर कहूंगा — कांग्रेस मेरे खून में है। अगर मेरे 100 जन्म भी हुए, तब भी मैं इस विचारधारा को नहीं छोडूंगा। वही इससे पहले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के कार्यालय ने भी इस्तीफे की खबर का खंडन करते हुए कहा है कि यह पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद खबर है। मंत्री के खिलाफ अफवाह फैलाई जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews