आर्डर किसने दिया? लिखे बैनर को लेकर कांग्रेस ने विपक्षी सांसदों के साथ किया प्रदर्शन, BJP का पलटवार

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा दिल्ली में पुलिस कार्रवाई का आदेश किसने दिया? दिल्ली में छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया? हम भारत के गृह मंत्री से जवाब चाहते हैं। भारत के गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं? आप विपक्ष के नेता को बोलने भी नहीं दे रहे हैं तो कैसे सदन चलेगा?
Opposition protest in Parliament complex

Opposition protest in Parliament complex

लोकसभा में बुधवार को उस समय बड़ा हंगामा हो गया जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान उनपर गोलियां चलाने के लिए गृह मंत्री पर निशाना साधा , राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री अमित शाह ने दिया, उनके इतना कहते ही सदन में हंगामा हो गया और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने उनसे प्रमाण देने, आदेश की कॉपी दिखाने, वर्ना माफ़ी मांगने की मांग की लेकिन राहुल गांधी ने माफ़ी मांगने से इंकार कर दिया।

आज इसी मुद्दे पर फिर लोकसभा में गतिरोध दिखाई दिया, विपक्ष ने मांग की कि यदि राहुल गांधी की बात गलत है तो गृहमंत्री बताएं सरकार बताये कि किसके कहने पर पैलेट गन चलाई, लाठीचार्ज किया गया, शोरशराबे के चलते स्पीकर ने कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

विपक्षी सांसदों का मकर द्वार पर प्रदर्शन 

कांग्रेस ने अन्य विपक्षी सांसदों के साथ इसी मुद्दे पर संसद परिसर में मकर द्वार पर प्रदर्शन किया, उनके हाथ में बैनर था… ओदर किसने दिया? विपक्षी सांसद नारे लगा रहे थे मोदी शाह सदन में आओ …लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी, अमित शाह सदन में आओ … नरेंद्र मोदी सदन में आओ ..।

भाजपा को देश के युवाओं से माफ़ी मांगी चाहिए : कांग्रेस 

राहुल गांधी के बयानों पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा किस बात की माफ़ी मांगे राहुल गांधी ? इक्कीस बच्चों ने आत्महत्या कर ली, छात्रों पर लाठीचार्ज किसके कारण हुआ? सवाल यह है कि आदेश किसने दिया गृह मंत्री ने या राहुल गांधी ने? बिहार में गोलीबारी का आदेश किसने दिया राहुल गांधी ने या बीजेपी सरकार ने? बीजेपी को देश के युवाओं से माफ़ी मांगनी चाहिए, ये जेन ज़ी है इसे सब समझ आता है, इसे मालूम है कौन आदेश देता है, यदि ये गृह मंत्री को नहीं पता तो उन्हें खुद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

अमित शाह डरते नहीं हैं आप उनसे डरते हैं : भाजपा 

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा राहुल गांधी की माफ़ी मंगनी पड़ेगी , बिना किसी प्रमाण के वे किसी पर ऐसा गंभीर आरोप नहीं लगा सकते या तो वे प्रमाण दे नहीं तो उन्हें माफ़ी मांगनी होगी, वहीं राहुल गांधी के डरने..कांपने वाले बयान पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पलटवार करते हुए कहा कि अमित शाह डरते नहीं है, आप उनसे डरते हैं। देश को तोड़ने वाली देश-विरोधी ताकतें ही उनसे डरती हैं जनता और पीएम मोदी ने उन्हें गृह मंत्री बनाया है, और जब तक प्रधानमंत्री चाहेंगे अमित शाह गृह मंत्री रहेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews