केंद्र ने जारी की गाइडलाइन, अब और बढ़ी सख्ती, जानिये बड़ी बातें

केंद्र ने जारी की गाइडलाइन, अब और बढ़ी सख्ती, जानिये बड़ी बातें

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉक डाउन-2 की घोषणा के बाद बुधवार को केंद्र सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी है| पीएम मोदी ने देश को सम्बोधित करते हुए कहा था कि बुधवार को गाइडलाइन जारी की जायेगी| केंद्र के दिशा निर्देश के अनुसार देश में घर से बाहर निकलते समय चेहरा ढंकना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा सड़कों पर थूकने और फालतू घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना वसूला जाएगा।

लॉक डाउन की गाइडलाइन में खेती से जुड़े सभी कामों को छूट गई है। स्कूल कॉलेज पहले की तरह बंद रहेंगे। मंदिर और अन्य धार्मिक स्थल भी 3 मई तक नहीं खोले जा सकेंगे। गृह मंत्रालय की ओर से आज जारी गाइडलाइन के मुताबिक, प्लेन, मेट्रो या बस नहीं चलेंगी| वहीं पहले से जिन्हें छूट मिली है, वह जारी रहेगी| कृषि से जुड़े कामों के लिए रियायत दी जाएगी| वहीं, औद्योगिक गतिविधियों पर रोक जारी रहेगी| सभी तरह के परिवहन सेवाओं पर रोक रहेगी|

शादी ब्याह, बर्थडे पार्टी समेत सभी तरह के आयोजनो, राजनीतिक आयोजन, निजी आयोजनों पर भी रोक रहेगी| इसके अलावा निर्माण कार्यों में शर्तों के साथ अनुमति प्रदान की गई है। आवश्यक सामानों की होम डिलिवरी होगी| ऑफिस में लोगों को मॉस्क पहन कर काम करना होगा। जिन दफ्तरों में अभी भी काम हो रहा है, वहां कर्मचारियों का तापमान जांचने की व्यवस्था करना होगा। कोरोना के हॉटस्पॉट एरिया में कोई रियायत नहीं दी जाएगी. इन इलाकों में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा. साथ ही किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी| आपातकाल में टू व्हीलर पर सिर्फ चलाने वाला और कार में ड्राइवर के साथ पीछे की सीट पर एक व्यक्ति बैठ सकता है। याद रहे यह छूट सिर्फ आपातकाल के लिए है। जो लोग क्वारंटाइन का उल्लंघन करेंगे, उन पर धारा 188 के तहत कार्रवाई होगी। जिला मजिस्ट्रेट को इस संबंध में सारे अधिकार दे दिए गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews