Hindi News

पश्चिम बंगाल में गरमाई सियासत, हुमायूँ कबीर ने किया “कुरान पाठ” का ऐलान, जानें क्या कहा?

Published:
Last Updated:
हुमायूँ कबीर AIMIM के साथ चुनावी गठबंधन करने वाले हैं। दिसंबर को नई पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। अब कुरान पाठ का ऐलान किया है। जिसके बाद बाबरी मस्जिद का काम शुरू किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल में गरमाई सियासत, हुमायूँ कबीर ने किया “कुरान पाठ” का ऐलान, जानें क्या कहा?

2026 चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। टीएमसी से सस्पेंड होने के बाद हुमायूँ कबीर (Humayun Kabir) मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रख दी है। जिसके अगले ही दिन सनातन संस्कृति संसद में गीता पाठ का आयोजन किया, 5 लाख लोग कार्यक्रम का हिस्सा बने। इसके बदले में अब हुमायूं कबीर ने राज्य में कुरान पाठ (Quran Path) का ऐलान कर दिया है।

तृणमूल कॉंग्रेस से निलंबित एमएलए ने कहा कि, “बाबरी मस्जिद की नींव रखी गई है, जिसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। पॉलिटिक्स अलग मुद्दा है और बाबरी मस्जिद अलग। जिस मकसद से सनातन संस्कृति पवित्र गीता का पाठ कर रही है, उसी मकसद से हम कुरान का पाठ करवाएंगे।”

कुरान पाठ के बाद होगा बाबरी मस्जिद का काम स्टार्ट 

मीडिया ने बात करते हुए हुमायूं कबीर ने कहा कि, “इस कार्यक्रम में हम एक लाख लोगों को इकट्ठा करेंगे, उन्हें खाना खिलाएंगे। फिर बाबरी मस्जिद का काम शुरू होगा।” आगे उन्होनें कहा, बाबरी मस्जिद 400 साल तक अयोध्या में खड़ी थी। उसे तोड़ दिया गया वहां राम मंदिर बनाया गया और मस्जिद के लिए दूसरी जगह दी गई। लेकिन अब तक मस्जिद का निर्माण नहीं हुआ है। अब हम मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बना रहे हैं, तो किसी को इससे कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।”

AIMIM से गठबंधन का ऐलान भी किया 

हुमायूं कबीर ने असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के साथ चुनावी गठबंधन करने का ऐलान भी किया है। उन्होंने कहा कि, ” इस मुद्दे पर ओवैसी साहब से पहले ही बात कर ली है।  अब उन्होंने मुझे आगे की बातचीत के लिए हैदराबाद आने को कहा है। मैं आईएसएफ,सीपीआई-एम और कांग्रेस का भी स्वागत करता हूं। ताकि हम मिलकर केंद्र में बीजेपी और आरएसएस प्रभावित मुख्यमंत्री को हरा सके।” बता दें कि शनिवार को हुमायूं कबीर टीएमसी विधायक के तौर पर इस्तीफा दे चुके हैं। इस दौरान उन्होनें 22 दिसंबर को नई पार्टी की घोषणा करने की बात भी कही थी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews