बेटी की लव मैरिज से आहत होकर माता पिता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट छोड़ा

indore news

Hurt by daughter’s love marriage, parents commit suicide : जोधपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेटी की लव मैरिज से नाराज माता पिता ने खुदकुशी कर ली। उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होने लिखा है कि बेटी की लव मैरिज से आहत होकर वो दोनों ये कदम उठा रहे हैं। इसी के साथ उन्होने इसे लेकर अपने बेटे को परेशन न किए जाने की बात भी लिखी है।

पाली के पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी अशोक व्यास और उनकी पत्नी मीना जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गए। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें सुसाइड नोट मिला जिससे घटना का कारण पता चला। उनकी बेटी ने किसी दूसरी जाति के युवक से शादी कर ली थी। माता पिता की मर्जी के बिना लव मैरिज करने की बात का खुलासा होने पर परिवार में हंगामा मच गया। इसके बाद माता पिता ने उसे लौटने के लिए बहुत समझाया लेकिन वो नहीं मानी।

इसे लेकर उन्होने पुलिस में भी शिकायत की थी। लेकिन पुलिस के सामने भी लड़की ने अपने पति के साथ रहने का फैसला सुनाया था। इसके बाद से दी दोनों काफी परेशान थे। घर के माहौल के चलते उनका बेटा डिप्रेशन का शिकार हो गया। बेटी के उठाए इस कदम के कारण पूरा परिवार परेशान था और वो इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। उन्होने ये आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने बेटे को रिश्तेदार के घर भेज दिया था। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर इस तरह अपनी जान देने की क्या जरुरत थी। शादी का फैसला लड़की ने अपनी मर्जी से लिया था, माता पिता की नाराजगी जायज़ है और वो चाहते तो उससे अपने संपर्क तोड़ सकते थे। लेकिन इस कदम के बाद एक परिवार बर्बाद हो गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews