पहल : महिलाओं के पीरियड्स को लेकर आईएएस अफसर ने चलाया जागरूकता अभियान

पहल : महिलाओं के पीरियड्स को लेकर आईएएस अफसर ने चलाया जागरूकता अभियान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मेंस्टरल साइकिल (menstrual cycle), अगर आम भाषा में कहे तो पीरियड्स, एक ऐसा विषय है जिस पर लोग बात करने से कतराते है या थोड़ी शर्म से नजरे झुका लेते है, यहीं कारण है जो समाज में इसे लेकर अजीब तरह की विडंबनाए बनी हुई है क्योंकि जागरूकता के नाम पर कुछ है ही नहीं। इसी कड़ी में आईएएस अफसर सोनल गोयल ने रूढ़िवादी सोच को पीछे छोड़कर अपनी बात सामने रखी है और इसके लिए आमजन में जागरूकता फैलाने का बीड़ा उठाया है।

उन्होंने ट्विटर के जरिये इस अभियान की शुरुआत की है, जहां उन्होंने लिखा, ” मासिक धर्म एक नेचुरल बायोलॉजिकल प्रोसेस है, जिसे प्रजनन आयु की प्रत्येक लड़की या महिला अनुभव करती है। आइए मासिक धर्म को लेकर सामाजिक कलंक को समाप्त करें और मेंस्टरल (Menstrual) के दौरान सफाई और स्वच्छता को प्रोत्साहित करें।”

इस पोस्ट के साथ IAS सोनल गोयल ने हैशटैग #RedDotChallenge का भी इस्तेमाल किया है और साथ ही लोगों से इस अभियान को सपोर्ट करने की अपील भी की है।

ये भी पढ़े … छात्रों के लिए अच्छा मौका, तीन दिन के जॉब मेले में आएंगी 30 से ज्यादा कंपनिया

इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर, महिलाओं ने खुलकर इसका समर्थन किया और अपने मन की बात भी रखी। आइये आपको देखते है इस ट्वीट का कितना प्रभाव पड़ा है –

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews